किशोरझारखंडस्टेट

झारखंड: डेढ़ महीने पहले जेल से छूटा रेप-मर्डर का आरोपी, घर में आया दो बदमाशों ने पत्नी समेत दोनो को भून डाला।

झारखंड: डेढ़ महीने पहले जेल से छूटा रेप-मर्डर का आरोपी, घर में आया दो बदमाशों ने पत्नी समेत दोनो को भून डाला

झारखंड की राजधानी रांची में बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े गोलियां बरसाते हुए एक दंपत्ति की हत्या कर दी है. मृतक खुद आपराधिक प्रवृति का था और डेढ़ महीने पहले रेप व हत्या के मामले में जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया था. आशंका है कि बदमाशों ने यह वारदात पुरानी रंजिश की वजह से अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

झारखंड की राजधानी रांची, एक मकान में बाइक सवार तीन बदमाश आते हैं, देशी पिस्टल निकालते हैं और शुरू हो जाती है अंधाधुंध फायरिंग. महज दो मिनट तक गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका सन्न रह जाता है. लोग अपने मकान और दुकानों के दरवाजे बंद करने लग जाते हैं. आखिर में बदमाशों के जाने के बाद लोग मौके पर पहुंचते हैं तो दो लोगों की क्षतविक्षत लाशों पड़ी हैं. यह किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि रांची की हकीकत है.

यहां बदमाशों ने पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए डबल मर्डर को अंजाम दिया है. यह वारदात पंडरा ओपी थाना क्षेत्र में देवी मंडप रोड स्थित डैम साइड मोहल्ले की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान बिरसा उरांव और उसकी पत्नी सोनी मुंडा के रूप में की गई है. बिरसा खुद एक आपराधिक प्रवृति का आदमी था और पिछले दिनों रेप व हत्या के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल भी गया था. डेढ़ महीने पहले ही उसे जमानत मिली थी और वह जेल से छूट कर आया था.

पुरानी रंजिश की आशंका

आशंका है कि बदमाशों ने पुरानी रंजिश में उसकी हत्या को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन करते हुए राजधानी के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सघन नाकाबंदी शुरू कर दी गई है. रांची के एसपी सिटी राजकुमार मेहता के मुताबिक इस डबल मर्डर के आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी ने अपना काम भी शुरू कर दिया है

कल से है रांची में बजट सत्र

संदिग्ध आरोपियों के ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई हो रही है. उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. गौरतलब है कि 23 फरवरी यानी शुक्रवार से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है. इसी के साथ राजधानी रांची में धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच भी शुरू होने वाला है. ऐसे में पुलिस ने शहर में सुरक्षा का चाक चौबंद इंतजाम किए हैं. बावजूद इसके, डबल मर्डर ने प्रदेश और राजधानी में कानून व्यवस्था और सरकार को आइना दिखा दिया है.

Related posts

महिला ने बौद्ध भिक्षुओं से सेक्स के वीडियो बनाए, ब्लैकमेलिंग से 3 साल में कमाए 100 करोड़!

The Real Diary

CSK को नीचा दिखाना बंद कर दे, टीम से बाहर हो जाइए धोनी जी:-Harbhajan Singh

The Real Diary

Afsa Ansari: मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां भी डॉन से कम नहीं! जानिए कैसे हुई थी माफिया नेता से उनकी शादी

The Real Diary

Leave a Comment