03/11/2026 11:24 PM
Headlineकरंट न्यूज़किशोरपढ़ेंबिहार

Bihar Board 12th Result:- इस डेट तक हो सकता है घोषित, कॉपी की चेकिंग शुरू हो गई।

Bihar Board 12th Result इस डेट तक हो सकता है घोषित, कॉपी की चेकिंग शुरू हो गई।

Bihar Board 12th Result 2024: बीएसईबी ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है. आंसर शीट की चेकिंग करने के लिए 25 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 काॅपियो के मूल्यांकन की प्रक्रिया आज, 23 फरवरी 2024 से शुरू कर दी है. 12 वीं परीक्षा आंसर शीट चेकिंग का काम 15 मार्च तक पूरा होने की संभावना है. वहीं बोर्ड होली से पहले इंटर का रिजल्ट जारी करने की भी तैयारी कर रहा है. काॅपियो के लिए चेकिंग के लिए राज्य भर में 200 के करीब सेंटर बनाए गए हैं. आइए जानते हैं कि नतीजे कब तक घोषित किए जा सकते हैं.

Image Credit source: PTI

12 वीं उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए करीब 25 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है. शिक्षकों को काॅपियों के मूल्यांकन के लिए सेंटर पर सुबह 8 बजे पहुंचना होगा. इस संबंध में बोर्ड ने विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. काॅपि के मूल्यांकन की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा 20 मार्च तक की जा सकती है. हालांकि BSEB ने अभी रिजल्ट की डेट नहीं जारी की है.

सत्यापन के बाद होगा इंटरव्यू

काॅपियों को मूल्यांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नंबरों का सत्यापन किया जाएगा. उसके बाद बोर्ड की ओर से टाॅपर्स का इंटरव्यू भी किया जाएगा. साक्षात्कार पूरा होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड नतीजे घोषित करने के साथ ही टाॅपर्स की लिस्ट भी जारी करता है।

10 वीं काॅपियो का मूल्यांकन भी जल्द शुरू होगा

12 वीं काॅपियो की चेकिंग पूरी होने के बाद बीएसईबी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग शुरू करेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार पहले 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे और उसके बाद मैट्रिक का परिणाम जारी किया जाएगा

कब हुआ था एग्जाम?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच तक किया गया था. वहीं 12 वीं का एग्जाम 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच तक आयोजित किया गया था. परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी. पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होती थी.

Related posts

क्या आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की जान खतरे में है?

The Real Diary

झारखंड का पहला रेलवे स्टेशन, 500 करोड़ की लागत से बनेगा वर्ल्ड क्लास, PM मोदी इस दिन रखेंगे इसका आधारशिला

The Real Diary

बोकारो में हाथियों का तांडव ! तीन गांव पर बोला हमला, सूंड से पटक-पटक कर बुजुर्ग को मार डाला

The Real Diary

Leave a Comment