22/03/2026 10:24 AM
Headlineउत्तरप्रदेशकिशोरन्यूज़

आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर जाने ज्यांग , सीएम योगी ने किया ऐलान

आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर जाने ज्यांग , सीएम योगी ने किया ऐलान
Dr Bhimrao Ambedkar Metro Station Agra: आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन के नाम में बदलाव कर दिया गया है। भाजपा एससी मोर्चा सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में बड़ा ऐलान कर दिया है। आगरा मेट्रो के स्टेशन के नाम में बदलाव की मांग लगातार हो रही थी। अब इस संबंध में घोषणा हो गई है।
Agra Metro Rename News

उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो स्टेशन के नाम में बदलाव की घोषणा कर दी गई है। आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है। स्टेशन का नाम बदलने के लिए यूपी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर मेट्रो स्टेशन नाम बदलने जाने का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा के एससी मोर्चा सम्मेलन में इसका ऐलान किया। आगरा में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मेलन चल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले दलित वोटरों को साधने के लिए पार्टी की ओर से बड़े स्तर पर जातीय सम्मेलनों के जरिए रणनीति तय की जा रही है।

भाजपा एससी मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की। इससे पहले आगरा मेट्रो के मनकामेश्वर स्टेशन का नाम डॉ. अंबेडकर पर रखने की मांग हो रही थी। आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित ‘अनुसूचित जाति महासम्मेलन’ और ₹5,198 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण- शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी ने इस संबंध में घोषणा की।

नड्‌डा ने बोला कांग्रेस पर हमला

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बीजेपी अनुसूचित मोर्चा की ओर से आयोजित ‘अनुसूचित जाति महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक इस देश का शासन चलाया है। उन्होंने अपने शासनकाल में हमारे दलित भाइयों को, अनुसूचित जाति के भाइयों को कभी भी मानवता और इंसानियत की दृष्टि से नहीं देखा। जब उन्होंने देखा तो वोटबैंक की राजनीति को ध्यान में रखकर देखा, लेकिन भाजपा वैचारिक पार्टी है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब हम सत्ता में भी नहीं थे, तब भी हमने एकात्म मानववाद की दृष्टि से ये कहा था। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भला नहीं होगा, तब तक देश तरक्की नहीं करेगा। समाज में दलित, शोषित, वंचित, पीड़ित जिसको लोगों ने वोटबैंक की राजनीति से देखने का उपकरण समझ है, जब तक उसे हम प्रथम पंक्ति में लाकर खड़ा नहीं करेंगे, बराबरी का हाथ नहीं बढ़ाएंगे, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता है।

नड्‌डा ने की मोदी सरकार की तारीफ

जेपी नड्‌डा ने मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा और भारतीय जन संघ ने अंत्योदय की बात कही थी। इसीलिए कांग्रेस ने नहीं, बल्कि भाजपा ने अंत्योदय का कार्यक्रम चलाया। उस समय कांग्रेस बोलती थी कि ये अंत्योदय क्या होता है? उसी समय हमने कहा था कि जब अंत का उदय होगा, तभी भारत का उदय होगा। भारतीय समाज आगे बढ़ेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने उसी को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब सबकी चिंता होगी, सबके प्रयास से चिंता होगी। जब सबका विश्वास मिल पाएगा और जब सब लोग मिलकर साथ आएंगे, तभी समाज का विकास होगा। उन्होंने सवाल किया किया कि पंचतीर्थ की याद कांग्रेस को क्यों नहीं आई?

Related posts

करिश्मा कपूर से रेखा तक, कोई 5 वीं तो कोई 9 वीं क्लास तक पढ़ा, एक एक्ट्रेस तो 12 वीं फेल होने पर घर से भाग मुंबई आ गई!

The Real Diary

झारखंड सरकार ने रिजर्व बैंक से ₹1500 करोड़ का लोन मांगा?

The Real Diary

IPL 2024: पंजाब किंग्स ने टॉस जीता, मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी का बुलावा 

The Real Diary

Leave a Comment