Headlineकिशोरन्यू लांचबिहार

बिहार को तीन और नई वंदे भारत ट्रेन की मिलेगी सौगात, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानें टाइमिंग-रूट समेत सारी जानकारी

बिहार को तीन और नई वंदे भारत ट्रेन की मिलेगी सौगात, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानें टाइमिंग-रूट समेत सारी जानकारी

लोकसभा चुनाव 2024 की तिथि की घोषणा के पहले बिहार को तीन और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इसमें से दो वंदे भारत ट्रेन पटना से होकर अयोध्या और जलपाईगुड़ी तक चलेगी। जबकि यूपी और झारखंड के बीच चलने वाली एक ट्रेन बिहार के विभिन्न स्टेशनों में रुकेगी।

Vande Bharat Express

पटनाः बिहार के रेल यात्रियों को तीन और नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। रांची से वाराणसी के बीच चलने वाली ट्रेन बिहार होकर यूपी जाएगी। इसके अलावा पटना जंक्शन से लखनऊ वाया अयोध्या और न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इन तीनों नई वंदेभारत ट्रेनों को चलाने के लिए तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। इसके साथ बिहार में अब पांच वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए ट्रायल रन पूरा

पटना से लखनऊ वाया अयोध्या, पटना से न्यू जलपाईगुड़ी और रांची से वाराणसी के बीच चलने वाली तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को चलाने के लिए तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। इन तीनों ही रूटों पर तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए ट्रायल रन का काम भी पूरा कर लिया गया है।

12 मार्च को पीएम मोदी तीनों ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 12 मार्च को वर्चुअल माध्यम से इन तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही बिहार से अब पांच वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगी। इनमें से चार वंदे भारत अकेले पटना जंक्शन से चलेंगी।

Related posts

रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में आज सुबह बड़ा हादसा अवैध खनन में चाल धंसने से 4 की मौत, 3 घायल

The Real Diary

करिश्मा कपूर से रेखा तक, कोई 5 वीं तो कोई 9 वीं क्लास तक पढ़ा, एक एक्ट्रेस तो 12 वीं फेल होने पर घर से भाग मुंबई आ गई!

The Real Diary

समय के साथ रांची में घूमने लायक शीर्ष 10 पर्यटक स्थल

The Real Diary

Leave a Comment