Headlineकरंट न्यूज़किशोरनेशनलराजस्थानसोशल

अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर, एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेन आ जाने के कारण से हादसा

अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर, एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेन आ जाने के कारण से हादसा

राजस्थान के अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई. इसके बाद साबरमती एक्सप्रेस ट्रैक से उतर गई और कई कोच क्षतिग्रस्त हो गए. बताया जा रहा है कि दोनों ही ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गई थी जिस कारण से यह हादसा हुआ. घटना के बाद रेल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को ट्रेन से बाहर निकाला और उन्हें आगे के लिए रवाना किया.

राजस्थान के अजमेर में एक ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई. साबरमती-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन के पास ये टक्कर हुई थी.

हादसा इतना भीषण था की साबरमती आगरा केंट सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस के इंजन समेत 4 कोच डिरेल हो गए, यह हादसा रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर मदार स्टेशन के पास तब हुआ जब मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गई थी.

इसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया लेकिन साबरमती एक्सप्रेस की टक्कर मालगाड़ी से हो गई, हादसे के वक्त ट्रेन में हजारों की संख्या में यात्री मौजूद थे. ट्रेन ट्रैक से डिरेल होने के बाद पटरी से काफी दूर पहुंच गई और इलेक्ट्रिक लाइन के लिए लगे खंभे को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. हादसे के काफी देर बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का काम शुरू किया. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई मौत नहीं हुआ.

 

देर रात हुआ हादसा

घटना के बाद यात्रियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रेन करीब 12:55 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन से निकली और कुछ किलोमीटर चलने के बाद यह हादसा हुआ है. हादसे के समय ट्रेन में बैठे लोगों को जबरदस्त झटका लगा और सीटों पर सो रहे बच्चे, महिला और बुजुर्ग सीट से नीचे गिर गए. हादसे के बाद रेल अधिकारियों के देर से घटनास्थल पर पहुंचने पर यात्रियों ने अपनी नाराजगी भी जताई.

 

Related posts

रंगमटिया में शहीद चानकू महतो के शहादत दिवस मनाया गया

The Real Diary

17 साल में पहली बार, हार्दिक पांड्या ने IPL में रच दिया इतिहास

The Real Diary

धोनी फिर से बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान, रुतुराज गायकवाड़ पूरे सीजन से बाहर

The Real Diary

Leave a Comment