Headlineकिशोर

बॉर्डर चेकिंग के दौरान झाबुआ पुलिस बस में मिली एक करोड़ 88 लाख की नगदी एवं 22 KG 365 ग्राम चांदी की सिल्ली

बॉर्डर चेकिंग के दौरान झाबुआ पुलिस टीम द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करते हुए बस में मिली एक करोड़ 88 लाख की नगदी एवं 22 KG 365 ग्राम चांदी की सिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर सक्सेना द्वारा अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर उक्त निर्देशों के पालन में दिनांक 05.04.2024 को कन्ट्रोल रूम झाबुआ में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण जोन) इंदौर श्री अनुराग, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण रेज) इंदौर श्री निमिष अग्रवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में नाको पर एवं गुजरात सीमा से लगे हुए क्षेत्र में मुस्तेदी से अवैध परिवहन पर एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही जिले की बार्डर क्षेत्र में लगी चेक पोस्ट को वाहनों की सघन चेकिंग किस तरिके से करना है, इस हेतु भी लगातार मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।


दिनांक 05-06 अप्रेल 2024 की दरमियानी रात्री लगभग 02:00 बजे बॉर्डर चेक पोस्ट पर लगी पुलिस एवं SST की संयुक्त टीम के द्वारा वाहनों की चैकिंग के दौरान पिटोल नाके पर राहुल ट्रैवेल्स की बस क्रं MP-13-Z-6432 जो इंदौर से राजकोट गुजरात की तरफ जा रही थी। जिसे चेक करने पर उसमें रखे बोरियों में 500-500 रूपय की गड्डी थी। व एक छोटी थेली में चांदी की सिल्लीया रखी हुई थी। जिसे संयुक्त टीम द्वारा समक्ष पंचानों के नोटो की गिड्डयों की गणना करने पर एक करोड़ अठाईस लाख नगद रूपय होना पाया गया। चांदी की सिल्लीयों का वहन करने हेतु तोल काटा बुलाया गया। जो पंचानो के समक्ष वहन किया गया जो चांदी का वजन 22kg 365 ग्राम पाया गया। बस के ड्रायवर विनोद पिता राधेश्याम हिरवे व योगेश डडोरे पिता लखन जी से पुछताछ की गई जिन्होने किसकी राशि एवं चांदी है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होना बताया। व यात्रियों से भी पुछताछ करने पर इसके बारे कोई जानकारी नहीं होना बताया। किसी ने भी उक्त राशि व चांदी पर अपनी दावेदारी पेश नहीं की। नगदी एवं चांदी को SST टीम द्वारा मौके पर जप्त किया गया है। जिसे कोषालय झाबुआ में रखवाया गया है। उक्त नगदी व चांदी किसकी है व कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच पुलिस टीम द्वारा की जा रहीं है।

सराहनीय कार्य में योगदान :- 

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मेघनगर श्री रमेश चंद्र भास्करे, चौकी प्रभारी पिटोल उनि पल्लवी भाबर, सउनि शेलेन्द्र शुक्ला, आर. सत्येंद्र, आर. रिंकु, आर. प्रवीण, आर. विक्रम, आर. सोपनील एवं SST टीम का योगदान रहा।

Related posts

4 राज्यों में AAP ओर CONGRESS के बीच बनी सहमति , भरूच से उतरेगा AAP के उम्मीदवार

The Real Diary

UP के लेडी IAS officer की गाड़ी से रात को उतरवाई नीली बत्ती, Video वायरल हुआ तो पुलिस वालों की लग गई क्लास?

The Real Diary

सनराइजर्स हैदराबाद के किले को नहीं ढाह पाए चेन्नई के किंग्स, लगातार दूसरे मैच में मिली हार

The Real Diary

Leave a Comment