Headlineइलेक्शनकरंट न्यूज़किशोरचुनावझारखंड

झारखंड में चुनाव के बीच कांग्रेस विधायक पर FIR, बूथ के बाहर सभा करने का आरोप लगा।

झारखंड में चुनाव के बीच कांग्रेस विधायक पर FIR, बूथ के बाहर सभा करने का आरोप लगा।

Jharkhand lok sabha election:- झारखंड में आज जिन चार सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, ये सभी आरक्षित हैं। पलामू सीट अनुसूचित जाति और अन्य तीन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

Jharkhand election live update:-लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को झारखंड के सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित मौजूदा सांसद गीता कोड़ा, बीडी राम सहित कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। सिंहभूम में कुल 14, खूंटी में सात, लोहरदगा में 15, पलामू में कुल नौ प्रत्याशी चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं।

झारखंड में लोकसभा की 14 सीट हैं। आज जिन चार सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, ये सभी आरक्षित हैं। पलामू सीट अनुसूचित जाति और अन्य तीन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इन सीटों पर इंडिया गठबंधन समर्थित प्रत्याशियों और भाजपा के बीच आमने-सामने की लड़ाई है। हालांकि लोहरदगा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला भी बनता हुआ देखा गया है। अब चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।

झारखंड में 63.14 प्रतिशत मतदान 6:00 PM- झारखंड की चार सीटों पर हुए मतदान,

का अनुमानित आंकड़ा आया है। शाम पांच बजे जारी अपडेट के अनुसार, झारखंड में कुल 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोकसभा क्षेत्रवार बात करें तो खूंटी में 65.82 प्रतिशत, लोहरदगा संसदीय सीट के लिए 62.60 प्रतिशत, पलामू सीट पर 59.99 प्रतिशत और सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में 66.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि देर शाम तक इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है।

झारखंड में मतदान – 56.42 प्रतिशत

खूंटी में : 59.97 प्रतिशत

लोहरदगा में : 56.72 प्रतिशत

पलामू में 53.35 प्रतिशत

सिंहभूम में 57.62 प्रतिशत

कांग्रेस विधायक पर एफआईआर दर्ज।

झारखंड में दोपहर में कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की पर मांडर में एफआईआर हुआ है। उन पर मतदान केंद्र के बाहर 12 मई को सभा करने का आरोप लगाया गया है।

Related posts

बॉर्डर चेकिंग के दौरान झाबुआ पुलिस बस में मिली एक करोड़ 88 लाख की नगदी एवं 22 KG 365 ग्राम चांदी की सिल्ली

The Real Diary

सुप्रीम कोर्ट सख्त निर्दिश, कहा- रामदेव एक सप्ताह में आम माफी मांगें:-

The Real Diary

SBI ने अपने ग्राहकों के लिए दो महत्वपूर्ण नियमों में किया बदलाव

The Real Diary

Leave a Comment