Headlineकिशोरस्पोर्ट्स

आईपीएल प्लेऑफ:- चेन्नई-हैदराबाद को सिर्फ जीत चाहिए, तीन अन्य टीमें समीकरणों में फंस गई।

आईपीएल प्लेऑफ:- चेन्नई-हैदराबाद को सिर्फ जीत चाहिए, तीन अन्य टीमें समीकरणों में फंस गई।

आईपीएल के 65 मुकाबलों के बाद प्लेऑफ की तस्वीर कुछ साफ होनी शुरू हुई है। कोलकाता और राजस्थान क्वालिफाई कर चुकी हैं। प्लेऑफ के बाकी बचे दो स्थानों के लिए पांच टीमें रेस में हैं। इसमें दो तरह की रेस हैं। एक कैटेगरी में दो टीमों को सिर्फ अंक चाहिए, जबकि दूसरी रेस में अंक, नेट रन रेट और किस्मत भी चाहिए।

 

चेन्नई और हैदराबाद को सिर्फ जीत के साथ अंक चाहिए

इस कैटेगरी में हैदराबाद और चेन्नई हैं। चेन्नई का एक व हैदराबाद के 2 मैच बचे हैं। स्थिति साफ है। दोनों को सिर्फ 1-1 मैच ही जीतना है और प्लेऑफ में आधिकारिक रूप से जगह पक्की। दोनों का कोई भी मैच अगर बारिश में धुल गया तो भी 1-1 अंक लेकर अंतिम-4 में होंगी।

दूसरों की हार पर निर्भर बेंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली

तीन टीमों को अंक, किस्मत, रन रेट चाहिए

• इस कैटेगरी में तीन टीमों में बेंगलुरु सबसे आगे है।

उसका पहला लक्ष्य बचे मैच में चेन्नई पर जीत है। साथ ही, उसे नेट रन रेट कवर करने के लिए 200 रन बनाकर चेन्नई को कम से कम 18 रन से हराना होगा या फिर इतने ही रन 18.1 ओवर में चेज करने होंगे। जीत का मार्जिन इससे कम रहा तो हैदराबाद की दो लगातार हार से बात बन जाएगी।

• इस कैटेगरी की दो टीमों लखनऊ-दिल्ली को किस्मत से ज्यादा चमत्कार चाहिए। लखनऊ की आस तभी रहेगी जब वह अगला मैच 200 रन बनाकर कम से कम 100 रन से जीते। दिल्ली की नाजुक उम्मीद हैदराबाद की दो लगातार हार पर निर्भर हैं, जिनका कुल अंतर 194+ रन हो। चेन्नई-बेंगलुरु का नतीजा भी समीकरण में रहेगा।

18 मई को बेंगलुरु के लिए बारिश बन सकती है विलेनः बेंगलुरु का आखिरी लीग

मैच चेन्नई के खिलाफ 18 मई को होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम पर है। यहां इस दिन 73% बारिश का अनुमान है। यानी, दोनों टीमों में 1-1 अंक बंटने की संभावना है। ऐसा हुआ तो बेंगलुरु का सफर थम जाएगा और चेन्नई क्वालिफाई कर जाएगी।

Related posts

सरकार मुफ्त अनाज के साथ देगी एक हजार रूपये जानें योजना के बारें में

The Real Diary

LSG vs MI : 4 मैच में कुल 19 रन ऋषभ पंत लगातार फ्लॉप |

The Real Diary

आजसू पार्टी का प्रमंडलीय सम्मेलन 23 मार्च को गोड्डा में

The Real Diary

Leave a Comment