Headlineकिशोरस्पोर्ट्स

धोनी ने 1 करोड़ की घड़ी पहन कर काटा केक, सलमान के घर में धोनी को पहने दिखे इतने लाख की टी-शर्ट

धोनी ने 1 करोड़ की घड़ी पहन कर काटा केक, सलमान के घर में धोनी को पहने दिखे इतने लाख की टी-शर्ट

पूर्व इंडियन क्रिकेट टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बर्थडे विश करते हुए सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने क्यूट कैप्शन भी लिखा। हालांकि, तस्वीर को जब गौर से देखा गया, तो एक बार फिर से माही की अमीरी साफ झलकती हुई नजर आई।

महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे पर उनके चाहने वालों ने दुनियाभर से शुभकामनाओं से भरे मैसेज शेयर और पोस्ट किए। इनमें कई दिग्गज नाम भी शामिल रहे।इन फेमस धोनी फैन्स में से एक सलमान खान भी थे, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीर डाली, जिसने इंटरनेट पर तो जैसे सुनामी सी ही ला दी है।दरअसल, भाईजान ने अपने सोशल हैंडल पर गैलेक्सी में हुई धोनी की केक कटिंग सेरेमनी की पिक शेयर की है। इसमें एक तरफ ब्लैक शर्ट में ड्रेस्ड सलमान खड़े होकर पूर्व कप्तान को निहारते नजर आए। तो दूसरी ओर माही केक कटने के बाद स्लाइस को उठाते दिखाई दिए।

धोनी के कपड़ों ने खींचा ध्यान

इस कैजुअल लेकिन स्पेशल मोमेंट के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे नामी ब्रैंड कैसाब्लैंका से लिया गया था। इस पोलो टी-शर्ट पर ओवरऑल फर्न ग्रीन कलर के हार्ट शेप्ड मोनोग्राम्स प्रिंटिड हे। कैम्प कॉलर वाला ये अपर वेअर पूरी तरह से सिल्क से तैयार किया गया था, जिसके लिए खासतौर पर ट्विल वीव का इस्तेमाल किया गया है।

कितनी की थी धोनी की टी-शर्ट की कीमत?

 

अगर इस सिल्क टी-शर्ट की कीमत की बात करें, तो डॉलर्स में इसकी प्राइस 1703 है, जो भारतीय रुपये में करीब 1,42,161 के बराबर है। लेकिन जब धोनी की वॉच पर नजर गई और उसकी कॉस्ट तलाशी गई, तो टी-शर्ट तो उसके सामने सस्ती लगने लगी।

https://www.instagram.com/reel/C4K4AfWJWf8/?igsh=MTZ5ZzVxYWwyaXIydw==

कौन सी घड़ी पहने थे थाला?

धोनी ने केक कटिंग के दौरान हाथ में रोलेक्स की घड़ी पहनी थी। कॉस्मोग्राफ डेटोना कलेक्शन की इस वॉच को 18K गोल्ड से तैयार किया गया था। ट्रिपल वॉटर प्रूफ सिस्टम के साथ आने वाली इस घड़ी की रीटेल प्राइस 58900 डॉलर्स है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 49,16,798 रुपये के बराबर है।

हालांकि, इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस चेन्ड वॉच की मार्केट प्राइस करीब 1,25,000 डॉलर्स है। अगर इसे मौजूदा रेट के हिसाब से इंडियन करेंसी में कन्वर्ट किया जाए, तो ये राशि करीब 1,04,34,631 रुपये होती है।

https://www.instagram.com/reel/C3QBHsLL_Ky/?igsh=dnZ5NndhbnI4ZDc3

वैसे जिस हिसाब से महेंद्र सिंह धोनी के पास कार से लेकर बाइक्स, घर और अन्य सुपर एक्सपेंसिव चीजों का कलेक्शन है, उसके बाद तो घड़ी की कीमत जायज सी ही लगती है।

और वैसे भी ये तो सभी जानते हैं कि माही की ये अकेली ऐसी वॉच नहीं है, जो इतनी महंगी है। क्योंकि थाला तो कई दफा शॉक देने वाली कीमत की घड़ियों को पहने स्पॉट किए जा चुके हैं।

Related posts

केंद्रीय जांच टीम ने हेमंत सोरेन की बीएमडब्ल्यू को उनके दिल्ली स्थित घर से जब्त कर लिया

The Real Diary

सचिन तेंदुलकर इस समय अपनी जिंदगी की सबसे लाजवाब पारी खेल रहे हैं कश्मीर में!

The Real Diary

किसानों के लिए कर्ज से राहत का नया अवसर जानें पूरी जानकारी

The Real Diary

Leave a Comment