Headlineकिशोरझारखंड

देवघर बमबम बाबा पथ पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही सबसे पहले गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे घटनास्थल पर पहुंचे।

देवघर बमबम बाबा पथ पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही सबसे पहले गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे घटनास्थल पर पहुंचे।

 

        घटनास्थल पर मौजूद सांसद डॉ निशिकांत दुबे

 

बमबम बाबा पथ पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही सबसे पहले गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे घटनास्थल पर पहुंचे. सांसद को सुबह 6:00 बजे सूचना मिली कि एक इमारत ढह गयी है और 6:15 बजे घटनास्थल पहुंच गए. घटनास्थल से ही सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर देवघर के इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार एनडीआरएफ की टीम एक्टिव हुई और कुछ ही मिनट में एनडीआरएफ की टीम पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गयी. काफी देर तक घटनास्थल पर सांसद डटे रहे. इस दौरान उन्होंने गृह मंत्रालय को भी फोन से बचाव कार्य का अपडेट देते रहे. सांसद डॉ दुबे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की घटनास्थल पर सभी लोग आ चुके थे, लेकिन जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम एक घंटे बाद पहुंची. प्रशासन के लोग भी देर से पहुंचे. डॉ दुबे ने कहा कि 10-12 साल पहले देवघर में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी, तब केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की एक स्थायी टीम को देवघर में तैनात किया था. इस टीम ने ही रोप-वे हादसे के समय लोगों की जान बचायी थी. सांसद ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से कहा कि रेस्क्यू किये गये सभी लोगों के लिए एम्स देवीपुर में इलाज की व्यवस्था करवा दी गयी है, वहां भेजें. लेकिन प्रशासन ने प्रोटोकॉल की बात कह घायलों को सदर अस्पताल देवघर ले जाने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचानी जरूरी है. सांसद ने कहा कि इस पूरी रेस्क्यू में एनडीआरएफ की सराहनीय भूमिका रही.

Related posts

ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया और टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की है।

The Real Diary

अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर, एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेन आ जाने के कारण से हादसा

The Real Diary

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी ने द्वारका मंदिर में की पूजा-अर्चना, के बाद देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज ‘सुदर्शन सेतू’ का किया उद्घाटन:-

The Real Diary

Leave a Comment