Headlineकिशोरमनोरंजन

आश्रम की ‘बबिता’ कपिल शर्मा की दुल्हन बनी, किस किसको प्यार करूं 2 में

'किस किसको प्यार करूं 2' का एक नया पोस्टर सामने आया. Bollywood Bubble

आश्रम की ‘बबिता’ कपिल शर्मा की दुल्हन बनी, किस किसको प्यार करूं 2 के नए पोस्टर से मची हलचल

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर ईद के मौके पर जारी किया था. वहीं, अब राम नवमी के शुभ अवसर पर इसका एक और नया पोस्टर आउट हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस में हलचल मच गई है. इसकी वजह कपिल शर्मा नहीं, बल्कि उनके बगल में खड़ी उनकी दुल्हन है. डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी की कमान में बन रही इस फिल्म के पोस्टर में ऐसा क्या खास है, आइए बताते हैं.

 

'किस किसको प्यार करूं 2' का एक नया पोस्टर सामने आया. Bollywood Bubble
‘किस किसको प्यार करूं 2’ का एक नया पोस्टर सामने आया. Bollywood Bubble

‘किस किसको प्यार करूं 2’ का एक नया पोस्टर सामने आया.

KKPK 2: कपिल शर्मा की आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का एक नया पोस्टर सामने आ गया है. इसमें एक्टर एक रहस्य्मयी दुल्हन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि पोस्टर में आश्रम सीरीज की ‘बबिता’ यानी त्रिधा चौधरी हैं. हालांकि, इसपर एक्ट्रेस या मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

त्रिधा चौधरी की एंट्री किस किसको प्यार करूं 2 में

‘किस किसको प्यार करूं 2’ के मेकर्स ने आज, 6 अप्रैल को फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए निचे कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी को श्री राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं.’ पोस्टर में कपिल हिंदू रीति रिवाजों में बंधे दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं. तो वहीं, उनके बगल में खड़ी दुल्हन का सिर पूरी तरह ढका हुआ है, जिससे चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है, लेकिन इस पोस्टर को देख फैंस का कहना है कि यह एक्ट्रेस कर कोई नहीं, बल्कि त्रिधा चौधरी हैं, जो हाल ही में बॉबी देओल की सीरीज ‘आश्रम 3’ में दिखाई दी थीं. हालांकि, मेकर्स की ओर से इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

हिन्दू और मुस्लिम दुल्हन के पति बने कपिल

किस किसको प्यार करूं 2 में खूब सारा कॉमेडी, ड्रामा, शक और प्यार देखने को मिलने वाला है. फिल्म का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट बैनर के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया गया है. इससे पहले रिलीज हुए पोस्टर में कपिल मुस्लिम जोड़े में अपनी दुल्हन के साथ नजर आ रहे हैं. इसे मालूम पड़ता है कि एक्टर की फिल्म में एक हिन्दू और एक मुश्लिम पत्नी होगी.

 

Related posts

मुंबई इंडियन का हार का 3 ‘अनहोनी’ ने हरवा दिया मैच

The Real Diary

सरफराज खान टेस्ट स्तर का अच्छा बैट्समैन है या नहीं, यह कह पाने के पर्याप्त एविडेंस नहीं हैं, लेकिन उसके कैरियर को ग्रहण लग चुका है.

The Real Diary

पूजा का चयन रद्द कर आयोग ने बोला- पहली बार ऐसा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है

The Real Diary

Leave a Comment