Headlineकिशोरझारखंड

झारखंड  में आज से फिर मौसम बदलने वाला है

झारखण्ड में आज से बारिश news11

झारखण्ड में आज से बारिश और ओले पड़ने के आसार, 30-50 किलोमीटर की स्पीड से चलेगीं हवाएं

8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बादल-बारिश और वज्रपात के आसार हैं। इसे लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जानिए किन इलाकों में ओले और बारिश की संभावना देखने को मिल सकती है।

 

झारखंड  में मंगलवार से फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग रांची ने बताया है क रांची समेत विभिन्न जिलों में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बादल बारिश और वज्रपात के आसार है । इसे लेकर येलो और ऑरज अलर्ट भी जारी किया गया है।

जानिए किन किन इलाको में ओले और बारिश की संभावना

झारखण्ड के इन इन इलाको में चलेगी हवा और वज्रपात सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार,लोहरदगा,देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, में आंधी और ओले गिरना का आसार है

11 अप्रैल तक के लिए मौसम विभाग के अनुसार आंधी के साथ ओले

मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल तक के लिए सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार,लोहरदगा,देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, में आंधी और ओले गिरने की एडवाजरी जारी की गयी है

30 -50 KM से हवाओं के चलने के आसार झारखण्ड में

विभाग ने बताया कि इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात होगा | हवा की रफ़्तार अधिक रहेगी | इस दौरान लगभग 30 – 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवा चलेगी | 10 अप्रैल को झारखण्ड के दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्वी भाग में 30 -50 किलोमीटर की रफ़्तार से हवा चलेगी |

डाल्टनगंज रहा सबसे अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान पुरे झारखण्ड में डाल्टनगंज सबसे अधिक गर्म रहा | यहाँ अधिकतम 41 और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है | इसके बाद चाईबासा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25.2 वही बोकारो में अधिकतम 38.1 व् न्यूनतम 25.1, जमशेदपुर में अधिकतम 37 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |

 

Related posts

हुक्का बार में रेड के दौरान मुनव्वर फारूकी समेत 7 लोगो को हिरासत में, पूछताछ के बाद छोड़ा दिया गया

The Real Diary

आईपीएल प्लेऑफ:- चेन्नई-हैदराबाद को सिर्फ जीत चाहिए, तीन अन्य टीमें समीकरणों में फंस गई।

The Real Diary

हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा को लेकर कही ऐसी बात, हर तरफ हो रही चर्चा

The Real Diary

Leave a Comment