Headlineएंकरकिशोरनेशनलपॉलिटिक्सराजनिति

सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, BJP बोली- हमारा लेना-देना नहीं

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ''देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। mint

सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, BJP बोली- हमारा लेना-देना नहीं

 

Nishikant Dubey remark Supreme Court: ‘सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है। देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। देश में गृहयुद्ध के लिए CJI जिम्मेदार है।’ ये बयान भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने दिया है, जिसको लेकर देशभर में विवाद हो रहा है। खुद भाजपा ने सांसद निशिकांत दुबे के बयान से किनारा कर लिया है और कहा है कि हमारा इस बयान से कोई लेना-देना नहीं है।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ''देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। mint
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ”देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। mint

 

सांसद निशिकांत दुबे का ये बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति को विधेयकों पर फैसला लेने के लिए एक समय सीमा तय करने वाली टिप्पणी पर आया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार (19 अप्रैल) देर रात 11 बजकर 21 मिनट पर ट्वीट करते हुए कहा, ”भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका एवं देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। यह इनका व्यक्तिगत बयान है, लेकिन भाजपा ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान को सिरे से खारिज करती है।”

जेपी नड्डा ने कहा- मैंने सांसदों को ऐसे बयान ना देने के लिए कहा है

जेपी नड्डा ने आगे लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान किया है, उनके आदेशों और सुझावों को सहर्ष स्वीकार किया है क्योंकि एक पार्टी के नाते हमारा मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय सहित देश की सभी अदालतें हमारे लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं तथा संविधान के संरक्षण का मजबूत आधारस्तंभ हैं। मैंने इन दोनों को और सभी को ऐसे बयान ना देने के लिए निर्देशित किया है।”

सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट को लेकर क्या कहा? पढ़िए उनका पूरा बयान?

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ”देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। देश में गृहयुद्ध के लिए CJI (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है तो संसद और विधानसभा बंद कर देनी चाहिए। आप (सुप्रीम कोर्ट) किसी अपॉइंटिंग अथॉरिटी को निर्देश कैसे दे सकते हैं। सीजेआई की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। संसद इस देश का कानून बनाती है। आप उस संसद को निर्देश देते हैं? अगर अब कोर्ट ही कानून बनाएगा तो संसद बंद कर दें।”

सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर विपक्षी नेताओं ने क्या कहा?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी के बाद भाजपा पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा, “आप लोग (भाजपा) ट्यूबलाइट हैं | इस तरह से अदालत को धमकी दे रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि (अनुच्छेद) 142 (संविधान का) क्या है?, इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था | भाजपा धोखाधड़ी कर रही है और धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है. आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि आप अदालत को धार्मिक युद्ध की धमकी दे रहे हैं। मोदी जी, अगर आप इन लोगों को नहीं रोकेंगे तो देश कमजोर हो जाएगा। देश आपको माफ नहीं करेगा और कल आप सत्ता में नहीं रहेंगे।”

कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा,

“निशिकांत दुबे जैसे उपद्रवी सांसद में अपने आकाओं के आदेश के बिना सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई के खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं है। नड्डा, आप कब तक राम बोलेंगे और छुरा घोंपेंगे?”

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा,

‘भाजपा जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट को निशाना बना रही है क्योंकि इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे कई मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार ने जो किया है वह असंवैधानिक है।”

आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा,

“निशिकांत दुबे ने बहुत ही घटिया बयान दिया है। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट निशिकांत दुबे के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू करेगा और उन्हें जेल भेजेगा।”

 

वैभव सूर्यवंशी के दबंग अंदाज कायल हुए GOOGLE CEO सुंदर पिचाई

Related posts

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारों की सूची में इंतजार था, राहुल गांधी का नाम 

The Real Diary

पिता बनाना चाहते थे इंजीनियर, बन गया क्रिकेटर कमाया नाम

The Real Diary

ममता ने सभी 42 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, अधीर के सामने क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा 

The Real Diary

Leave a Comment