Headlineएंकरझारखंडमिथुन

मईया सम्मान योजना के आवेदकों का वेरीफिकेशन अनिवार्य

15 दिन के अंदर मईया सम्मान योजना के आवेदकों को वेरीफिकेशन करना अनिवार्य है |

मईया सम्मान योजना के आवेदकों का वेरीफिकेशन अनिवार्य, नहीं तो योजना से वंचित कर दिया जायेगा।

मईया सम्मान योजना अपडेट : झारखण्ड सरकार ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट जारी कर दिया है | इस अपडेट के बाद बहुत सारे महिला लाभुकों को मईया सम्मान योजना से वंचित कर दिया जायेगा। मईया सम्मान योजना का वेरीफिकेशन अपडेट की पूरी जानकारी के लिए ध्यान से पढ़ें |

 

15 दिन के अंदर मईया सम्मान योजना के आवेदकों को वेरीफिकेशन करना अनिवार्य है |
15 दिन के अंदर मईया सम्मान योजना के आवेदकों को वेरीफिकेशन करना अनिवार्य है |

 

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आदेश जारी में कहा है कि 15 दिन के अंदर मईया सम्मान योजना के आवेदकों को वेरीफिकेशन करना अनिवार्य है क्योंकि वेरीफिकेशन के बाद ही अगला  किस्त लाभुकों के खाते में भेजे जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस बात की पुष्टि की है कि जिनका वेरीफिकेशन नहीं हो पाएगा उनका नाम काट दिया जाएगा।

एक साथ 5000 रुपया के भुगतान किया जाएगा

अधिकारियों को यह आदेश दिया गया है कि लाभुकों के आवेदनों का सही तरीके से वेरीफिकेशन किया जाए ताकि वेरीफिकेशन के तुरंत बाद ही लाभुकों के खाते में  9वीं और 10वीं किस्त के राशि का एक मुश्त 5000 रुपया के भुगतान किया जाएगा।आदेश दिया कि जिन लोगों का बैंक खाता आधार लिंक नहीं है उनका कैंप लगाकर बैंक के साथ आधार लिंक करवा लें और यह काम उनको जल्द से जल्द निपटना होगा।

जिन महिलाओं को अप्रैल 2025 से पैसा नहीं मिला है उनको नीचे दिए गए तरीकों का पालन करना होगा 

DBT link – आधार लिंक नहीं होने पर सरकार उन सभी महिला लाभुकों का किस्त नहीं देगी क्योंकि अब महिलाओं के खाते में राशि का हस्तांतरण केवल और केवल DBT के माध्यम से ही होगा।

भौतिक सत्यापन – जिन भी लाभुकों का भौतिक नहीं हुआ है या अधूरा है वैसे लाभुकों का नाम कट सकता है इस लिए लाभुक अपना भौतिक सत्यापन जल्द से जल्द करवा लें।

बैंक खाता का बंद होना या निष्क्रिय होना – वैसे लाभुक महिला जिनका बैंक खाता बंद पड़ा है या ekyc नहीं है तो आप अपना खाता जल्द से जल्द चालू करवा लें।

गलत विवरण या दस्तावेज़ – इस योजना के तहत ऐसे कई लाभुक है जिनके द्वारा दिए गए जानकारी और राशन कार्ड में उपलब्ध जानकारी एक सामान नहीं है जिस कारण भी आपका नाम लिस्ट से हटा दिया जा सकता है।

निष्कर्ष – झारखंड में मईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए ऐसे कई लाभुक है जो अयोग्य है और इस योजना का लाभ ले रहे है साथ ही कई ऐसे मामले भी दर्ज किए गए जहां एक ही व्यक्ति के खाते में कई लाभुकों का पैसा जा रहा था ऐसे में मईया सम्मान योजना का वेरीफिकेशन बहुत जरूरी है जिससे योग्य लाभुक तक पैसे का भुगतान किया जाए।

 

केएल राहुल ने रचा इतिहास, बने नंबर वन खिलाड़ी

Related posts

Lok Sabha Elections: बीजेपी ने झारखंड के लिए जारी  की नया लिस्ट, सीता सोरेन को इस सीट से मिला टिकट

The Real Diary

UP के लेडी IAS officer की गाड़ी से रात को उतरवाई नीली बत्ती, Video वायरल हुआ तो पुलिस वालों की लग गई क्लास?

The Real Diary

IPL 2024: कासी विश्वनाथन भी धोनी के कप्तानी के पद से इस्तीफा देने के फैसले से बहुत हैरान थे, खुद CSK के CEO ने किया बहुत बड़ा खुलासा

The Real Diary

Leave a Comment