Headlineइंटरनेशनलकिशोरझारखंड

झारखंड टूर में आए अंधेरी रात को स्पेनिश महिला से दरिंदगी की खौफनाक कहानी :- झारखंड में?

झारखंड टूर में आए अंधेरी रात को स्पेनिश महिला से दरिंदगी की खौफनाक कहानी :-झारखंड में?

झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप का मामला गरमाने लगा है. शुक्रवार की रात महिला कपाल दुमका में टेंट लगाकर सो रही थी. इसी दौरान 7 बदमाशों ने जबरन उसके टेंट में घुसकर मारपीट की और फिर पति को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

झारखंड के दुमका सिटी में हैवानियत की एक ऐसी वारदात हुई है, जिससे ना केवल पूरा देश शर्मसार हुआ है, बल्कि इस वारदात की गूंज स्पेन तक सुनाई दे रही है. यह घटना स्पेन से अपने पति के साथ भारत भ्रमण के लिए आई महिला के साथ गैंगरेप का है. एडवेंचर टूर पर निकले इस दंपत्ति के साथ यह वारदात 7 लोगों ने शुक्रवार की देर रात दुमका में अंजाम दिया. घटना के वक्त से पहले रात हो जाने पर यह दंपत्ति अपना कैंप टेंट लगाकर सड़क के किनारे सो रहे थे.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि भागलपुर जाते समय रात हो गई थी. इसलिए उन लोगों ने सोचा कि यहीं पर टेंट लगाकर सो जाते हैं और अल सुबह आगे की यात्रा शुरू करेंगे. यही सोच कर दोनों वहीं सो गए. अभी उन्हें नींद भी नहीं आई थी कि पांच लोग जबरन टेंट में घुस आए और महिला और उसके पति के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता शुरू कर दी.

 

7 लोगों ने किया गैंगरेप

देखते ही देखते दो लोगों ने उसके पति को बंधक बना लिया और बाकी तीन लोगों ने उसके साथ बारी बारी रेप की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़ित खुद पुलिस तक पहुंची. इसके बाद पुलिस ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया. यह वारदात हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद एसपी दुमका पीतांबर सिंह खेरवार देर रात मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया. रात में ही पुलिस टीमों ने दबिश देते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया. बाकी लोगों के लिए छापामारी शुरू की गई है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात

वहीं बाकी 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है. पुलिस के मुताबिक महिला का मेडिकल कराया गया है. इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से मामले की छानबीन तेज कर दी है. बता दें कि झारखंड में गैंगरेप की ये कोई पहली वारदात नहीं है. इससे पहले झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा इलाके में पुरुष मित्र के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ लगभग 8- 10 दरिंदों ने समूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.

Related posts

बिहार में क्राइम कंट्रोल पर गरमाई राजनीति, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़की!

The Real Diary

चुनाव 2024: पूर्व मुख्यमंत्री, अधिकारी से लेकर प्रोफेसर तक, नॉर्थ ईस्ट के 11 सीटों पर अजमा रहा है अपना किस्मत जाने?

The Real Diary

godda jila mein dahare karam parv ko lekar kiya gaya vrhad baithak,

The Real Diary

Leave a Comment