HeadlineIPLएंकरमहाराष्ट्रमिथुनस्पोर्ट्स

मुंबई इंडियंस को लगा करारा झटका युवा गेंदबाज विग्‍नेश पुथुर हुए चोटिल

विग्‍नेश पुथुर चोटिल होने के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं।

मुंबई इंडियंस को लगा करारा झटका युवा गेंदबाज विग्‍नेश पुथुर हुए चोटिल

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के दौरान जोरदार झटका लगा है। युवा गेंदबाज विग्‍नेश पुथुर चोटिल होने के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन ने पंजाब के रघु शर्मा को विग्‍नेश के विकल्‍प के रूप में स्‍क्‍वाड में जोड़ा।

 

विग्‍नेश पुथुर चोटिल होने के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं।
विग्‍नेश पुथुर चोटिल होने के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं।

 

रघु शर्मा का मुंबई इंडियंस में वापसी

रघु शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी का प्रतिनिधित्‍व किया।
रघु शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी का प्रतिनिधित्‍व किया।

 

31 साल के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी का प्रतिनिधित्‍व किया। रघु का फर्स्‍ट क्‍लास रिकॉर्ड प्रभावी है। उन्‍होंने 11 मैचों में 19.59 की औसत से 57 विकेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 56 रन देकर सात विकेट लेना है। रघु ने 9 लिस्‍ट ए मैचों में 14 विकेट चटकाए और तीन टी20 मैचों में तीन विकेट झटके। यह रघु शर्मा का आईपीएल में पहला मौका रहेगा। वह मुंबई इंडियंस के साथ उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में जुड़े।

विग्‍नेश ने छोड़ी छाप

विग्‍नेश पुथुर ने टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी ही थी कि वह चोट से घिर गए। विग्‍नेश ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्‍यू चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ किया। उन्‍होंने पहले ही मैच में तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। विग्‍नेश ने मौजूदा सीजन में 5 मैच खेले, जिसमें कुल 6 विकेट चटकाए।

टीम के साथ रहेंगे विग्‍नेश

विग्‍नेश पुथुर भले ही मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हो, लेकिन वह टीम के साथ ही रहेंगे और अपनी रिकवरी पर ध्‍यान लगाएंगे। उनकी रिकवरी मुंबई इंडियंस के मेडिकल एंड स्‍ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग टीम की निगरानी में होगी। फ्रेंचाइजी ने 22 साल के व‍िग्‍नेश की रिहैब प्रक्रिया की शुरुआत करने में समर्थन जाहिर किया।

मुंबई का दमदार प्रदर्शन

बता दें कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने प्‍लेऑफ की तरफ कदम बढ़ाए हैं। शुरुआती पांच मैचों में केवल एक जीत दर्ज करने वाली मुंबई ने अपनी रणनीति पर काम किया और फिर लगातार पांच मैच जीते। इतिहास पर गौर करें तो पाएंगे कि मुंबई इंडियंस स्‍लो र्स्‍टार्टर के रूप में जानी जाती है। पांच में से चार मौके ऐसे रहे जब मुंबई इंडियंस ने सीजन के दौरान लगातार पांच मैच जीते। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व में मुंबई इंडियंस की टीम छठी बार आईपीएल खिताब जीतने के प्रयास में जुटी हुई है।

 

ट्रेंट बोल्ट की वैभव सूर्यवंशी को चुनौती 

Related posts

बिहार को तीन और नई वंदे भारत ट्रेन की मिलेगी सौगात, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानें टाइमिंग-रूट समेत सारी जानकारी

The Real Diary

bhaajapa adhyaksh ke chunaav mein kin do vajahon se ho rahee deree? res mein is kendreey mantree ka naam sabase aage !

The Real Diary

बीच मैदान में अंपायर पर चिल्लाये शुभमन गिल BCCI ले सकती है बड़ा एक्शन

The Real Diary

Leave a Comment