HeadlineIPLएंकरमिथुनस्पोर्ट्स

राजस्थान रॉयल्स या मुंबई इंडियंस दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी

राजस्थान और मुंबई दोनों टीमें इस मैच को जीतना चाहेंगी।times now

राजस्थान रॉयल्स या मुंबई इंडियंस दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी

आईपीएल 2025 का 50वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

राजस्थान और मुंबई दोनों टीमें इस मैच को जीतना चाहेंगी।times now
राजस्थान और मुंबई दोनों टीमें इस मैच को जीतना चाहेंगी।times now

ऐसे में राजस्थान और मुंबई दोनों टीमें इस मैच को जीतना चाहेंगी। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। उन्होंने अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला, जहां उन्होंने 8 विकेट से जीत हासिल की। उस मैच में राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतकीय पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की टीम भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हार्दिक की टीम फिलहाल 10 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला, जहां उन्होंने 54 रनों से जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस इस मैच में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थिकशाना, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बोश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा

दोनों टीमों का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। 30 में से RR ने 14 और MI ने 15 मैच जीते हैं। और एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया।

सवाई मानसिंह स्टेडियम पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम का विकेट हमेशा से बल्लेबाजी के अनुकूल रहा है। आईपीएल में अब तक यहां कुल 60 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 39 मैचों में रन का पीछा करने वाली टीमें सफल रही हैं। आईपीएल में इस मैदान पर अब तक का सर्वोच्च स्कोर 217 रन है, जो 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था। जबकि, राजस्थान रॉयल्स का यहां सबसे कम स्कोर बनाने का खराब रिकॉर्ड है। 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में वह 59 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

मैच कौन सी टीम जीतेगी

आंकड़ों और हालिया फॉर्म को देखते हुए यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि कौन सी टीम यह मैच जीतेगी। मुंबई इंडियंस टीम ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। राजस्थान ने पिछले मैच में भी अपनी हार का सिलसिला तोड़ा। ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के बीच शानदार खेल देखने को मिल सकता है। इस मैच का नतीजा काफी हद तक पिच और टॉस पर निर्भर करेगा। हालाँकि, क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। ऐसे में इस खेल में कुछ भी भविष्यवाणी करना मुश्किल है।

ट्रेंट बोल्ट की वैभव सूर्यवंशी को चुनौती 

Related posts

SBI ने अपने ग्राहकों के लिए दो महत्वपूर्ण नियमों में किया बदलाव

The Real Diary

दुबई के आसमान में उड़ते दिखे लोग दुनिया की पहली फ्लाइंग रेस

The Real Diary

PM Vishwakarma Silai Machine Yojana: सभी महिलाओं को मिल रही सिलाई मशीन, आवेदन फॉर्म भरना हुआ शुरू

The Real Diary

Leave a Comment