Headlineइंटरनेशनलएंकरनेशनलमिथुनस्पोर्ट्स

किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से आखिरकार संन्यास का ऐलान कर दिया है | indiatoday

किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान

 

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से आखिरकार संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके इस फैसले पर अब फाइनल मुहर लग गई है. विराट कोहली ने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. उनका टेस्ट करियर 14 साल का रहा |

 

<yoastmark class=

विराट कोहली ने बीते हफ्ते ही संन्यास का इरादा जताया था. लेकिन अब उन्होंने उस पर फाइनल मुहर लगा दी है |

14 साल का टेस्ट में विराट सफर

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की जानकारी देते हुए लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा | उन्होंने आगे लिखा कि व्हाइट जर्सी में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है. कड़ी मेहनत, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल, जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन वो मूमेंट हमेशा आपके साथ रहते हैं. कोहली ने माना कि उन्होंने जितना टेस्ट फॉर्मेट को दिया है, इस फॉर्मेट ने उन्हें उससे कहीं अधिक बढ़कर दिया है |

अपना ही सपना मार डाला किंग कोहली ने

टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए विराट कोहली ने बेशक ये भी कहा कि वो अपने करियर को स्माइल के साथ देखना चाहेंगे. लेकिन, कहीं ना कहीं उन्हें अपने सपने को नहीं जी पाने का मलाल जरूर रहेगा. विराट कोहली का वो सपना उनके 10000 टेस्ट रन से जुड़ा है, जो कि पूरा किए बगैर ही उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया.

विराट कोहली का टेस्ट करियर

विराट कोहली ने अपने 14 साल के करियर में 123 टेस्ट खेले, जिसकी 210 पारियों में उन्होंने 9230 रन 46.85 की औसत से बनाए. मतलब विराट कोहली अपने 10000 टेस्ट रन के सपने से 770 रन दूर रहे. विराट कोहली के टेस्ट शतकों और अर्धशतकों की संख्या लगभग बराबर रही. उन्होंने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं.

रिकॉर्ड और उपलब्धियां

सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान 

  • विराट कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया है जिसमें 40 जीत हासिल की जिससे वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए।
  • ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान (2018-19) भी हैं।
  • लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है जिससे ऑस्ट्रेलिया की जीत की बराबरी हुई।

शतक और दोहरे शतक :

  • 30 टेस्ट शतक बनाए, जो किसी भारतीय द्वारा बनाए गए चौथे सबसे ज़्यादा शतक हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर हैं।
  • लगातार चार टेस्ट सीरीज (2016-17) में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज।
  • बांग्लादेश को छोड़कर उन्होंने हर उस देश में और उसके खिलाफ टेस्ट शतक बनाए हैं, जिसके लिए उन्होंने खेला है।
  • ऑस्ट्रेलिया में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक (7), सचिन तेंदुलकर से आगे।

अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियां :

  • किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज 8,000 टेस्ट रन (169 पारी) बनाने वाले चौथे भारतीय (ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 115 और 141, 2014)।
  • तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज़्यादा रन (श्रीलंका के विरुद्ध 610, 2017)।
  • घरेलू टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज़्यादा करियर बैटिंग औसत (लगभग 57)।

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास ”हिटमैन के आंकड़ों पर एक नजर”

Related posts

अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर, एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेन आ जाने के कारण से हादसा

The Real Diary

आंदोलन स्थल पर शांति से आंदोलनरत विस्थापितों को गिरफ्तार करना दूर्भाग्यपूर्ण- संजीव महतो

The Real Diary

मेयर चुनाव हारा गठबंधन, आज हुए लोकसभा चुनाव तो पंजाब में INDIA अलायंस को मिलेंगी कितनी सीटें?

The Real Diary

Leave a Comment