03/11/2026 11:24 PM
Headlineकिशोरन्यूज़पढ़ेंपब्लिक

नेपाल में हालात नाजुक, पुलिस फायरिंग में राजशाही समर्थक की हुई मौत, प्रधानमंत्री ओली ने बैठक बुलाई !

नेपाल में हिंसा की तस्वीर. (फोटो- रॉयटर्स)

नेपाल में हालात नाजुक, पुलिस फायरिंग में राजशाही समर्थक की मौत, काठमांडू एयरपोर्ट बंद !

PM ओली ने आपातकालीन बैठक बुलाई

काठमांडु में हिंसा के दौरान कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, इमारतों और वाहनों में आग लगा दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागीं, अब नेपाली सेना को सड़कों पर उतारा गया है।

नेपाल में राजशाही को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच हालात बिगड़ने की खबरें आ रही हैं. काठमांडू में राजशाही की बहाली समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई है. इसमें एक शख्स की मौत हुई है. राजा समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई है.

  •  भीषण हिंसा

आजतक के पंकज दास की रिपोर्ट के मुताबिक काठमांडु में हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, इमारतों और वाहनों में आग लगा दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागीं. हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने टिंकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है. साथ ही नेपाली सेना को सड़कों पर उतारा गया है.

नेपाल के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर काठमांडू में हुई तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट और हिंसक झड़प के लिए पूर्व राजा और उनकी तरफ से आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई को जिम्मेदार ठहराया है. कहा जा रहा है कि काठमांडू में राजतंत्र समर्थक आंदोलन सीधे सीधे पूर्व राजा के निर्देशन पर ही हो रहा है. ज्ञानेन्द्र शाह ने इसके लिए राजतंत्र पुनर्स्थापना आंदोलन समिति का गठन किया है जिसका नेतृत्व दुर्गा प्रसाई कर रहे हैं. दुर्गा प्रसाई के विरोध में एफआईआर भी दर्ज हो गई है.

नेपाल में हिंसा की तस्वीर. (फोटो- रॉयटर्स)
नेपाल में हिंसा की तस्वीर. (फोटो- रॉयटर्स)
एयरपोर्ट बंद:-

आजतक के पंकज दास की रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा की स्थिति को देखते हुए काठमांडू के त्रिभुवन अंतराष्ट्रीय विमानस्थल को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक विमानस्थल से उड़ानों को रोक दिया गया है जबकि यहां लैंड करने वाले विमानों को भारत के तरफ डाइवर्ट करने को कहा गया है. बैंकाक से आने वाले एयर एशिया, ढाका से आने वाले विमान बांग्लादेश, दुबई से आने वाले फ्लाई दुबई, सिओल से आने वाले कोरियन एयर को उतरने की अनुमति नहीं दी है. इन विमानों को भारत में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए कहा गया है.

इसी तरह काठमांडू से उड़ान भरने को तैयार कई विमानों को रोक दिया गया है. दोहा जाने वाले कतर एयरवेज, दुबई जाने वाले फ्लाई दुबई, क्वालालमपुर जाने वाले बाटिक एयर के विमानों को काठमांडू में रोक कर रखा गया है. विमानस्थल के आसपास के क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने के कारण यात्रियों को पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है

Related posts

गोड्डा लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन के घटक दल AJSU ने अपने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी

The Real Diary

डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद मोनालिसा का वीडियो वायरल

The Real Diary

आज राष्ट्रीय पनडुब्बी दिवस भारत के पास कई घातक पनडुब्बियां भी शामिल हैं |

The Real Diary

Leave a Comment