Headlineकिशोरपॉलिटिक्सस्टोरी

दुबई के आसमान में उड़ते दिखे लोग दुनिया की पहली फ्लाइंग रेस

दुबई के आसमान में उड़ते दिखे लोग दुनिया की पहली फ्लाइंग रेस

Dubai के आसमान में उड़ते दिखे लोग...World की पहली उड़ने वाली रेस !

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ‘दुबई जेट सूट चैंपियनशिप’ की प्रतियोगिताओं के गवाह बने. इस प्रतियोगिता में आठ लोगों ने हिस्सा लिया और 90 सेकंड की इस रेस को इस्सा कल्फॉन ने पहला स्थान हासिल कर जीत लिया.

Dubai: क्या कभी आपने उड़ने वाली रेस के बारे में सुना है? ये रेस संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई (Dubai) में हुई. इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों ने जेट सूट पहने थे. इसे दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल और द ग्रेविटी कंपनी की तरफ से आयोजित किया गया था. दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल ने रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की हैं.

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ‘दुबई जेट सूट चैंपियनशिप’ की प्रतियोगिताओं के गवाह बने. इस प्रतियोगिता में आठ लोगों ने हिस्सा लिया और 90 सेकंड की इस रेस को इस्सा कल्फॉन ने पहला स्थान हासिल कर जीत लिया.

दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल ने रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट की हैं. इसमें अरबी भाषा में कैप्शन लिखा है. कैप्शन में लिखा है, ‘दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ‘दुबई जेट सूट चैंपियनशिप’ की प्रतियोगिताओं के गवाह बने. ये दुनिया में अपनी तरह का पहला टूर्नामेंट है, जो दुबई हार्बर में आयोजित किया गया था.’ ट्वीट के साथ ही प्रतियोगिता की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं. इसके साथ ही एक ब्लॉग का लिंक भी शेयर हुआ है. इसके अनुसार, प्रतियोगिता में आठ लोगों ने हिस्सा लिया, इसे हजारों लोगों ने देखा. उन्होंने कथित तौर पर लगभग एक किलोमीटर की रेस की. इस दौरान, प्रतिभागियों को पानी में रखे गए बैरियर्स को छूकर निकलना था.

किसने जीती ये रेस

90 सेकंड की इस रेस में इस्सा कल्फॉन ने पहला स्थान हासिल किया. वो एक पूर्व प्रोफेशनल जिमनास्ट और ग्रेविटी की फ्लाइट ट्रेनिंग में डिप्टी हेड हैं. ब्रिटिश पायलट पॉल जोन्स और फ्रेडी हे ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है. ब्रिटेन स्थित ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के चीफ टेस्ट पायलट रिचर्ड ब्राउनिंग ने सीएनएन को बताया कि कंपनी अगले साल भी दुबई में प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना बना रही है. हालांकि, वे दुनिया भर से और अधिक प्रतिस्पर्धियों को इसमें लाना चाहते हैं.

Related posts

राज्यपाल द्वारा शहीद चानकू महतो के मूर्ति का अनावरण

The Real Diary

यात्रियों के ऊपर से ट्रेन गुजरने से 2 लोगो की मौत, पीएम मोदी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

The Real Diary

PM Modi ने 7 साल बाद चीन की धरती पर रखा कदम, रेड कारपेट पर हुआ भव्य स्वागत, Donald Trump हुए परेशान ?

The Real Diary

Leave a Comment