Headlineइंटरनेशनलकिशोर

आरोपः बाइडेन को राष्ट्रपति की रेस से हटाने के लिए पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं ओबामा?

आरोपः बाइडेन को राष्ट्रपति की रेस से हटाने के लिए पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं ओबामा?

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव बाइडेन की प्रचार टीम का भूतपूर्व राष्ट्रपति को लेकर सनसनीखेज दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति बाइडेन की दावेदारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। 27 जून को पहली प्रेसीडेंशियल डिबेट में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने लचर प्रदर्शन और लगातार भाषण के दौरान गलतियों के चलते राष्ट्रपति जो बाइडेन पर अपनी नाम वापस लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी राजनीति में तब खलबली मच गई जब एक टीवी एंकर और बाइडेन की प्रचार टीम ने आरोप लगाया है। कि वरिष्ठ डेमोक्रेट नेताओं की एक लॉबी बाइडेन को राष्ट्रपति की रेस के हटाने के लिए साजिश रच रहे हैं।

अमेरिकी टीवी शो ‘मॉर्निंग जो’ के होस्ट जो स्कारबोरो ने दावा किया है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा गुप्त रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि बाइडेन व्हाइट हाउस की दौड़ से बाहर हो जाएं। स्कारबोरो ने दावा किया कि डिबेट के बाद से ओबामा के प्रमुख सहयोगी लगातार बाइडेन की आलोचना कर रहे हैं। ओबामा के पूर्व सहयोगी जॉन फेवरो और अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने आरोप लगाया कि बाइडेन में संज्ञानात्मक गिरावट हैं। अब राष्ट्रपति बाइडेन की अभियान टीम और कुछ डेमोक्रेटिक अधिकारियों को लगता है कि इन सभी बयानों में ओबामा की भूमिका है।

बाइडेन की जुबान फिर फिसली- जेलेंस्की को पुतिन और कमला को ट्रम्प बता दिया

81 वर्षीय बाइडेन अपने हठ पर कामय हैं कि वे राष्ट्रपति रेस में बने रहेंगे, लेकिन उनके प्रदर्शनों से डेमोक्रेट पार्टी की चिंता बढ़ती जा रही है। नाटो समिट के दौरान उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को राष्ट्रपति पुतिन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को ‘ट्रम्प’ करार दिया। नाटो समिट में बाइडेन नाटो के मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे, जहां बगल में ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की खड़े थे। उन्होंने जेलेंस्की का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रपति पुतिन बता दिया और माइक छोड़कर जाने लगे। बाद में वह आकर बाइडेन ने अपनी गलती स्वीकारी और कहा कि उनका पूरा ध्यान पुतिन को हराने पर है। गौरतबल है कि पहली डिबेट में ट्रम्प से हार के बाद बाइडेन लोकप्रियता में सबसे नीचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

पूर्व स्पीकर पेलोसीःहमारे पास समय नहीं, बाइडेन फैसला करें

पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा था कि हम राष्ट्रपति बाइडेन को फैसला लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, क्योंकि हमारे पास सयम बेहद कम बचा है। वहीं, राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व अभियान सलाहकार पीट जियांगरेको ने कहा कि हमारे सामने डेमोक्रेटिक पार्टी की समस्या नहीं है, हमारे सामने बाइडेन की समस्या है।

 

राष्ट्रपति बाइडेनःशासन करने के लिए मैं सबसे योग्य प्रत्याशी हूं

राष्ट्रपति बाइडेन में शुक्रवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के साथ स्वास्थ्य की चिंताओं को दूर करने का प्रत्यास किया। राष्ट्रपति ने दावा किया कि मुझे लगता है कि मैं शासन करने के लिए सबसे योग्य हूं। इससे पहले, बाइडेन ने कहा था कि सिर्फ भगवान ही उन्हें राष्ट्रपति की रेस से बाहर कर सकते हैं।

Related posts

विराट और अनुष्का शर्मा ने लंदन को क्यों बनाया ठिकाना

The Real Diary

धोनी भी नहीं टाल पाए चेन्नई सुपरकिंग्स की हार , दिल्ली ने 25 रन से हराया

The Real Diary

भारतीय टीम का कोच बनते ही गौतम गंभीर ने किया दिल जीतने वाला पोस्ट, ‘कहा-भारत मेरी पहचान…’

The Real Diary

Leave a Comment