Headlineकिशोरपश्चिम बंगालस्टेट

पश्चिम बंगाल हिंसा को लेकर बीजेपी सांसद ने की केंद्र से अपील,मुर्शिदाबाद सहित 4 जिलों में AFSPA लगाने की मांग?

Demand to impose AFSPA in these 4 districts including Murshidabad | Image: Republic/ PTI
पश्चिम बंगाल हिंसा को लेकर बीजेपी सांसद ने केंद्र से अपील, मुर्शिदाबाद सहित 4 जिलों में AFSPA लगाने की मांग।

ज्योतिर्मय सिंह महतो ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के कुछ सीमावर्ती जिलों को अशांत क्षेत्र घोषित करने और वहां AFSPA लागू करने की मांग की है।

पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के कुछ सीमावर्ती जिलों को अशांत क्षेत्र घोषित करने और वहां AFSPA (Armed Forces Special Powers Act) लागू करने की मांग की है। उन्होंने राज्य में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों और प्रशासनिक निष्क्रियता का आरोप लगाया।

महतो ने अपने 13 अप्रैल को लिखे पत्र में दावा किया कि मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया और दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राज्य प्रशासन इन घटनाओं को अनदेखा कर रहा है।

Demand to impose AFSPA in these 4 districts including Murshidabad | Image: Republic/ PTI
Demand to impose AFSPA in these 4 districts including Murshidabad | Image: Republic/ PTI
बंगाल में हिंदू समुदाय डरा हुआ और असहाय महसूस कर रहा है- ज्योतिर्मय सिंह महतो

उन्होंने विशेष रूप से मुर्शिदाबाद जिले का जिक्र करते हुए बताया कि वहां 86 से अधिक हिंदू घरों और दुकानों को या तो लूटा गया या नष्ट कर दिया गया, और हरगोबिंदो दास नामक व्यक्ति व उनके बेटे की हत्या कर दी गई। महतो ने कहा कि ये घटनाएं अकेली नहीं हैं, बल्कि सीमावर्ती इलाकों में व्यापक असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, जिससे हिंदू समुदाय डरा हुआ और असहाय महसूस कर रहा है।

वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर हुई हिंसा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हिंसक भीड़ ने हिंदुओं के घरों, सार्वजनिक संपत्तियों और पुलिस बलों पर हमला किया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कलकत्ता हाई कोर्ट को हस्तक्षेप कर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती का आदेश देना पड़ा।

कुड़मी को आदिवासी का दर्जा पर सुनवाई को झारखंड हाई कोर्ट तैयार।

https://x.com/ANI/status/1911331397341491527?t=T7Vc1GrTRO2vHtrOwQXqSA&s=09

 

बंगाल में कश्मीर जैसी स्थिति पैदा हो सकती है- ज्योतिर्मय सिंह महतो।

 

1990 में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन का हवाला देते हुए महतो ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो बंगाल में भी वैसी ही स्थिति पैदा हो सकती है।

उन्होंने आग्रह किया, “मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में AFSPA लागू करने पर विचार करें। इससे कानून-व्यवस्था बहाल करने, हिंसा रोकने और हिंदू समुदाय को यह भरोसा दिलाने में मदद मिलेगी कि वे अकेले नहीं हैं।”

महतो ने पत्र में “न्याय, सुरक्षा और कानून के शासन को सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कार्रवाई” की अपील के साथ किया।

https://x.com/JyotirmayBJP/status/1911278225730216288?t=qlyhGfH1qUD4uLl_Mrfwyw&s=19

जगन्नाथ सरकार गृहमंत्री को लिखा पत्र।

इसी तरह, रानाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने भी गृह मंत्री को पत्र लिखकर मुर्शिदाबाद में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने गृह मंत्रालय से उच्च स्तरीय जांच और निगरानी समिति के गठन और संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती की अपील की। साथ ही, अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।

GNM,ANM, ड्रेसर और पॉलिटेक्निक के लिए करे आवेदन

Related posts

राज्यपाल द्वारा शहीद चानकू महतो के मूर्ति का अनावरण

The Real Diary

kisaan aandolan mein rep ho rahe the, maarakar laashen taang rahe the :- kangana

The Real Diary

ओपनिंग को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल कोच गंभीर के पास 3 वैकल्पिक जोड़ी

The Real Diary

Leave a Comment