06/11/2026 10:03 AM
Headlineएंकरकिशोर

बिहार में फर्जी लोको पायलट बन ट्रेनों में करता था ये काम

जमुई का रहने वाला है आरोपी युवक | प्रभातखबर

बिहार में फर्जी लोको पायलट बन ट्रेनों में करता था ये काम

बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को भारतीय रेलवे का लोको पायलट बताकर लंबे समय से फ्री में सफर कर रहा था. रविवार देर रात हुए इस खुलासे के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है.

 

जमुई का रहने वाला है आरोपी युवक | प्रभातखबर
जमुई का रहने वाला है आरोपी युवक | प्रभातखबर

जमुई का रहने वाला है आरोपी युवक

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के जमुई जिले का रहने वाला है. वर्तमान में वह आसनसोल में रहकर धनबाद के एक ITI कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है. उसने पूछताछ में बताया कि वह कॉलेज आने-जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करता है और किराया बचाने के लिए खुद को रेलवे कर्मचारी दिखाने लगा.

30 रुपये में खरीदा रेलवे का रिबन, खुद से बनवाया फर्जी ID कार्ड

पुलिस की पूछताछ में विकास ने खुलासा किया कि उसने ऑनलाइन या स्थानीय दुकानों से रेलवे का रिबन 30 रुपये में खरीदा था और कॉलेज की ड्रेस पहनकर उसे रेलवे यूनिफॉर्म का रूप दे दिया. इसके अलावा, उसने खुद से एक फर्जी रेलवे ID कार्ड भी बनवाया जिससे वह टीटी और अन्य स्टाफ को गुमराह करता था.

जीरोमाइल से लौटकर भागलपुर पहुंचा,

रविवार रात वह जीरोमाइल स्टेशन से लौटकर भागलपुर स्टेशन पहुंचा था और अगली ट्रेन पकड़ने की तैयारी में था. तभी प्लेटफार्म पर मौजूद टिकट चेकर (टीटी) की नजर उसके गले में लटके फर्जी रिबन और ID कार्ड पर पड़ी. शक होने पर टीटी ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचित किया.

पूछताछ में खुलासा, अब जांच में जुटी पुलिस

RPF ने मौके पर ही युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसके झूठ की परतें खुलने लगीं. उसके पास से फर्जी ID कार्ड, कॉलेज की ड्रेस और रेलवे का रिबन बरामद किया गया है. फिलहाल आरपीएफ की टीम उससे यह पता लगाने में जुटी है कि वह कब से इस तरह का फर्जीवाड़ा कर रहा था और क्या इसमें कोई अन्य लोग भी शामिल हैं.

रेलवे अधिकारियों में हड़कंप,

इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है. सवाल यह भी उठ रहे हैं कि अगर कोई इतना आसानी से फर्जी पहचान पत्र और यूनिफॉर्म के सहारे रेलवे कर्मचारी बन सकता है, तो सुरक्षा की व्यवस्था कितनी लचर है.

 

सलमान खान की ‘सिकंदर; का सूपड़ा साफ कर दिया सन्नी देवल ‘जाट’ ने

Related posts

ममता ने सभी 42 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, अधीर के सामने क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा 

The Real Diary

ओवैसी और कांग्रेस के बीच क्या पक रही सियासी खिचड़ी? जानें परदे के पीछे की अनसुनी कहानी

The Real Diary

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास ”हिटमैन के आंकड़ों पर एक नजर”

The Real Diary

Leave a Comment