Headlineकरंट न्यूज़किशोरचुनावपंजाबपॉलिटिक्सराजनिति

मेयर चुनाव हारा गठबंधन, आज हुए लोकसभा चुनाव तो पंजाब में INDIA अलायंस को मिलेंगी कितनी सीटें?

मेयर चुनाव हरा गठबंधन, आज हुए लोकसभा चुनाव तो पंजाब में INDIA अलायंस को मिलेंगी कितनी सीटें?

Loksabha elections 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी सियासी दलों ने एड़ी-चोटी का दम अभी से लगा दिया है। जहां भाजपा पूरे आत्मविश्वास के बाद कह रही है कि इस बार वो 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को हराने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया अलायंस’ में इस वक्त खलबली मची हुई है।

नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया है तो वहीं ममता बनर्जी ने पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि उनकी पार्टी बंगाल में अकेले ही चुनाव लड़ेंगी जबकि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी घोषणा की है कि ‘पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले ही लड़ेगी।’

ऐसे में कांग्रेस के मंसूबों पर फिलहाल के लिए तो पानी फिर गया है तो वहीं आज चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को करारा झटका लगा है, वहां पर भाजपा के मनोज कुमार सोनकर ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हरा दिया है।

ऐसे में अब सवाल खड़ा होता है कि इंडिया अलायंस कैसे एनडीए को हरा पाएगा? इस बात का उत्तर जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया, जिसमें उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि अगर आज देश में लोकसभा चुनाव होते हैं तो पंजाब में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी?

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं

इस पोल में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। आपको बता दें कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं।

 

सर्वे में इंडिया गठबंधन को ज्यादा सीटें मिलीं:-

इस सर्वे में जनता ने इंडिया गठबंधन को ज्यादा सीटें दी हैं। सर्वे में एनडीए को 5 और इंडिया गठबंधन को 8 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं अन्य को जीरो सीट आ रही है। आपको यहां एक खास बात बता दें कि ये सर्वे फिलहाल सीएम भगवंत मान के ऐलान से पहले किया गया था। ऐसे में साफ है कि इंडिया गठबंधन अगर टूटा तो एनडीए को पराजित करना आसान नहीं होगा।

आप भी अपना प्रतिक्रिया जरूर दें:-

मालूम हो कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत के आधार पर किया गया है। आप भी अपनी प्रतिक्रिया इस सर्वे पर जरूर दें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।

 

पंजाब में ये हैं 13 लोकसभा सीटें:-

 

अमृतसर, आनंदपुर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, खदूर साहिब, लुधियाना, पटियाला और संगरूर ।

 

पिछले चुनावों में लोकसभा चुनाव परिणामों की स्थिति

2014 के आम चुनावों में, कांग्रेस ने 8 सीटें, SAD ने 2, भाजपा ने 2 और आप ने 1 सीटें जीती थीं।
साल 2019 में कांग्रेस ने 8, शिरोमणि अकाली दल 2, भाजपा 2 और 1 कांग्रेस सीट को गई थी।

 

Related posts

सरफराज खान टेस्ट स्तर का अच्छा बैट्समैन है या नहीं, यह कह पाने के पर्याप्त एविडेंस नहीं हैं, लेकिन उसके कैरियर को ग्रहण लग चुका है.

The Real Diary

पूजा का चयन रद्द कर आयोग ने बोला- पहली बार ऐसा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है

The Real Diary

UP के लेडी IAS officer की गाड़ी से रात को उतरवाई नीली बत्ती, Video वायरल हुआ तो पुलिस वालों की लग गई क्लास?

The Real Diary

Leave a Comment