Headlineकिशोरविशेष

न्यायपालिका पर दबाव… 600 वकीलों ने CJI को लिखी चिट्ठी

न्यायपालिका पर एक खास ग्रुप का दबाव…”, हरीश साल्वे समेत 600 वकीलों ने CJI को लिखी है चिट्ठी

 

देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इस बीच वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पिंकी आनंद सहित देश के 600 से अधिक वकीलों के ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट  के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को एक पत्र लिखा है. उन्होंने इस चिट्ठी में कहा है कि “एक विशेष ग्रुप ने देश में न्यायपालिका को कमजोर करने में जुटा हुआ है”

 

इन वकीलों ने चिट्ठी में लिखा है कि इस खास ग्रुप का काम अदालती फैसलों को प्रभावित करने के लिए दबाव डालना है, विशेष रूप से ऐसे मामलों में जिनसे या तो नेता जुड़े हुए हैं या फिर जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. चिट्ठी में कहा गया है कि इनकी गतिविधियां देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने और न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास के लिए खतरा है. सीजेआई को चिट्ठी लिखने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे के अलावा मनन कुमार मिश्रा, आदिश अग्रवाल, चेतन मित्तल, पिंकी आनंद, हितेश जैन, उज्ज्वला पवार, उदय होल्ला, स्वरूपमा चतुर्वेदी अनेको अधिवक्ता शामिल हैं।

वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि “वे इस तरह के हमलों से हमारी अदालतों को बचाने के लिए सख्त और ठोस कदम उठाएं” चिट्ठी में वकीलों ने न्यायपालिका के समर्थन में एकजुट रुख अपनाने का आह्वान किया है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि न्यायपालिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ बनार हे।

Related posts

Government News: गरीब मजदूरों के लिए खुशखबरी! मोदी सरकार दे रही है इतने रुपए

The Real Diary

27 करोड़ के ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम के खिलाफ फुस्स,

The Real Diary

पश्चिम बंगाल हिंसा को लेकर बीजेपी सांसद ने की केंद्र से अपील,मुर्शिदाबाद सहित 4 जिलों में AFSPA लगाने की मांग?

The Real Diary

Leave a Comment