Headlineकिशोरचुनावमहाराष्ट्रराजनिति

महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन पर लटक गई तलवार! उम्मीदवारों की अलग-अलग घोषणा से शरद पवार गुट नाराज।

महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन पर लटक गई तलवार! उम्मीदवारों की अलग-अलग घोषणा से शरद पवार गुट नाराज।

महाराष्ट्र में महाविकाश अघाड़ी की पार्टियों के द्वारा अलग-अलग उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के बाद इंडिया गठबंधन के बने रहने पर सवालिया निशान लग रहा है. अब एनसीपी शरदचंद्र पार्टी के नेता शरद पवार ने अलग-अलग उम्मीदवारों के ऐलान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे और कांग्रेस ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहा है.

पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल के बाद अब महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन टूटता हुआ दिख रहा है. महाविकाश अघाड़ी की पार्टियां अलग-अलग अपने उम्मीदवारों का नामों का ऐलान सब अपना अपना कर रही हैं. उद्धव ठाकरे की पार्टी ने बुधवार को 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी, इसके साथ ही कांग्रेस ने इनमें से दो सीटों पर दावा किया. कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बेहद तीखे शब्दों में इसका विरोध किया. कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम सांगली सीट के लिए पार्टी नेताओं से मिलने दिल्ली गए. इन सभी घटनाक्रमों ने महायुति के नेताओं को महाविकाश  अघाड़ी के खिलाफ निशाना साधने का मौका दे दिया है. सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि एनसीपी शरदचंद्र पवार के अध्यक्ष शरद पवार ने मौजूदा हालात पर अपनी नाराजगी जताई है.

शरद पवार ने ठाकरे गुट और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के विवाद पर नाराजगी जताई है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि बैठक में शरद पवार ने इसे लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

 

आज शरद पवार की पार्टी की नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में शरद पवार ने नाराजगी जाहिर की. सूत्रों का कहना है कि शरद पवार ने पार्टी नेताओं को कहा कि महाविकाश अघाड़ी के अन्य घटक दल अघाड़ी धर्म का पालन करते नहीं दिख रहे हैं. शरद पवार ने बैठक में कहा कि ‘कांग्रेस और ठाकरे समूह ने अघाड़ी धर्म का पालन नहीं किया. हम लोग अभी देख रहे है क्या करना है।

 

Related posts

भारतीय टीम का कोच बनते ही गौतम गंभीर ने किया दिल जीतने वाला पोस्ट, ‘कहा-भारत मेरी पहचान…’

The Real Diary

संयुक्त राष्ट्र से आग्रह है कि एक ग्राउंड रिपोर्ट दुनिया के सामने लायें कि वर्तमान परिदृश्य में बंगलादेश के इथेनिक माइनोरिटीज समुदाय एवं हिंदु समुदाय कैसे हैं? Sanjeev Mahto

The Real Diary

पहले हेमंत को जेल, अब JMM परिवार में टूट : झारखंड की 14 सीटों पर ‘INDIA’ गठबंधन की कितनी बड़ी चुनौती बन पाएगी

The Real Diary

Leave a Comment