04/11/2026 11:47 PM
Headlineकिशोरस्पोर्ट्स

DC vs CSK : दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराया, धोनी ने खेली तूफानी पारी, लेकिन सीएसके को जीत नहीं दिला पाए।

DC vs CSK : दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराया, धोनी ने खेली तूफानी पारी, लेकिन सीएसके को जीत नहीं दिला पाए।

IPL Live Cricket Score, DC vs CSK Indian Premier League 2024 :  आईपीएल के 17 वें सीजन में लगातार दो मैच हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स का सामना आज चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ। सीजन का 15वां मैच डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला  गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 192 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में सीएसके 20 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रन बना सकी। दिल्ली ने यह मैच 20 रन से जीत लिया।

DC vs CSK Live Score : दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराया

आईपीएल के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से जीत हासिल कर चेन्नई के जीत के रथ को रोक दिया। दिल्ली ने इस मैच में डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर सिर्फ 171 रन बना सकी। चेन्नई की इस शिकस्त ने उसे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर धकेल दिया जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली जीत के साथ सातवें स्थान पर मौजूद हो गए।

 खलील अहमद की घातक गेंदबाजी

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत झटकों के साथ हुई। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज सात रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ एक रन और रचिन रवींद्र दो रन बना सके। दोनों को खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, अक्षर पटेल ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल को आउट कर दिया। वह 34 रन बनाने में कामयाब हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए। टीम को चौथा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा जो 45 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के लगा चुके थे।

मुकेश कुमार ने गेंदबाजी मे बरपाया कहर

मुकेश कुमार इस मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते नजर आए। उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। पहले उन्होंने रहाणे (45) को आउट किया, इसके बाद अगली गेंद पर समीर रिजवी को पवेलियन भेज दिया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। सीएसके को 120 रन के स्कोर पर छठा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा जिन्हें मुकेश ने ही 17वें ओवर में शिकार बनाया। वह 18 रन बनाकर लौटे।

तूफानी पारी के बावजूद धोनी नहीं दिला पाए टीम को जीत

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और 37 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने भी 21 रन की नाबाद पारी खेली। धोनी और जेडजा के बीच 51 रन की नाबाद साझेदारी हुई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

Related posts

SL VS IND ; रियान पराग ने भारत को बनाया चैंपियन , बल्ले से नहीं गेंद  से जिताया मैच , सूर्या की  चालाँकि पड़ी श्रीलंका पर भारी

Office User

पश्चिम बंगाल हिंसा को लेकर बीजेपी सांसद ने की केंद्र से अपील,मुर्शिदाबाद सहित 4 जिलों में AFSPA लगाने की मांग?

The Real Diary

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन से राह अलग हो CPI की , 4 सीटों पर इन नेताओं को दे दिया टिकट

The Real Diary

Leave a Comment