04/11/2026 12:06 AM
Headlineकिशोरपॉलिटिक्सराजनिति

अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, तिहाड़ जेल से चलाएंगे सरकार।

अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, तिहाड़ जेल से चलाएंगे सरकार।

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लांन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की रिमांड खत्म होने पर आज सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। इससे पहले अदालत ने 28 मार्च को केजरीवाल की ईडी हिरासत को 1 अप्रैल तक बढ़ाई थी।

आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लांन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जेल में ये किताबें पढ़ना चाहते हैं दिल्ली सीएम केजरीवाल

सीएम केजरीवाल के वकील ने कोर्ट से ईडी की 15 दिनों की न्यायिक हिरासत के दौरान तीन किताबें पढ़ने की अनुमति मांगी है। दिल्ली सीएम ने जिन तीन किताबों को पढ़ने की अनुमति मांगी है, उनमें भगवत गीता, रामायण और नीरजा चौधरी की ‘हाऊ प्राइमिनिटर्स डिसाइड’ शामिल है।

इस जेल में रहेंगे 15 दिन दिल्ली सीएम?

ईडी केजरीवाल को कोर्ट से सीधे तिहाड़ जेल लेकर जाएगी। वह जेल नंबर 3, 5, 8 में से किसी एक में रखे जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक आबकारी से जुड़े नेताओं को एक जेल में रखने के बजाय अलग अलग जेलों में रखे जाने का चलन चला आ रहा है। अभी जेल मुख्यालय में डीजी, डीआईजी , आइजी सभी मौजूद लोग महजूद हैं।

ईडी ने 21 मार्च को किया था गिरफ्तार

रिमांड अवधि समाप्त होने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को केजरीवाल को राउज एवेन्यू की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया। इससे पहले अदालत ने 28 मार्च को केजरीवाल की चार दिन की रिमांड बढ़ा दी थी। साथ ही यह भी सवाल है कि क्या ईडी के बाद अब सीबीआई उन्हें अपने रिमांड पर लेने के लिए अदालत के समक्ष आवेदन दाखिल करेगी।

इससे पहले 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को ईडी ने 22 मार्च को अदालत में पेश किया था और अदालत ने केजरीवाल को छह दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया था।

Related posts

एमएस धोनी आज अपने IPL करियर का आखिरी मैच खेलेंगे जानें पूरी खबर

The Real Diary

राज्यपाल द्वारा शहीद चानकू महतो के मूर्ति का अनावरण

The Real Diary

आतिशी ने बताया कैसे जेल से चलेगी दिल्ली की सरकार ?

The Real Diary

Leave a Comment