Headlineकिशोरझारखंडपॉलिटिक्सराजनिति

गोड्डा लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन के घटक दल AJSU ने अपने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी

गोड्डा लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन के घटक दल AJSU ने अपने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी

आजसू प्रभारियों की नियुक्ति पर केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया

 

गोड्डा लोकसभा में एनडीए प्रत्याशी निशिकांत दुबे जी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आजसू पार्टी द्वारा चुनाव प्रभारी के रूप में ब्रजमोहन कुमार व खालीद खलील को और सह प्रभारी के रूप में संजीव कुमार महतो , देवेंद्र महतो, प्रदीप मंडल, राजा साहनी, महेश राय, ध्रूव साह, विनोद कुमार, अरुण कुमार महतो को नियुक्त किये जाने से स्थानीय पार्टी समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

 

गोड्डा लोकसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति पर गोड्डा आजसू पार्टी के नेताओं चंद्रशेखर आजाद, दयानंद भारती, उमर अली, किशोर कुमार महतो, सोनालाल मरांडी, बजरंग महतो, रिजवान आलम आदि ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आजसू नेताओं ने कहा है कि गोड्डा लोकसभा समेत झारखंड के सभी 14 सीटों पर एन डी ए की जीत होगी। इंडिया गठबंधन की क्रिया कलापों से झारखंड की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। हम मिशन 400 का आंकड़ा पर काम कर रहे हैं और अबकी बार फिर से मोदी सरकार का लक्ष्य पूरी करेंगे। मोदी जी की पुकार सबका साथ- सबका प्रयास- सबका विकास और सुदेश महतो जी का संकल्प झारखंड में साफ सुथरा राजनीति के साथ सामाजिक न्याय और बहूमुखी विकास के साथ राष्ट्र सशक्तिकरण के मुहीम को हम आगे बढ़ायेंगे।

 

@चंद्रशेखर आजाद ( केंद्रीय सदस्य आजसू पार्टी) व दयानंद भारती व किशोर कुमार महतो 

 

Related posts

पूजा का चयन रद्द कर आयोग ने बोला- पहली बार ऐसा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है

The Real Diary

4 राज्यों में AAP ओर CONGRESS के बीच बनी सहमति , भरूच से उतरेगा AAP के उम्मीदवार

The Real Diary

Good News! PM Kisan की 16वीं किस्त का इंतजार खत्म, इस तारीख को जारी होगा पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा

The Real Diary

Leave a Comment