04/11/2026 12:47 AM
Headlineकिशोर

रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में आज सुबह बड़ा हादसा अवैध खनन में चाल धंसने से 4 की मौत, 3 घायल

रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में आज सुबह बड़ा हादसा अवैध खनन में चाल धंसने से 4 की मौत, 3 घायल।

अवैध खनन में चाल धंसने से 4 की मौत, 3 घायल

रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. यहां सीसीएल करमा परियोजना के खुले खदान में चाल धंसने से 4 लोगों की मौत हो गई.

Coal mines
Coal mines

जबकि तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज इलाके के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. महुआटुंगरी से सटे परियोजना के खुले खदान में करीब दर्जन भर की संख्या में ग्रामीण कोयले की अवैध खनन को लेकर चार बजे के आसपास गए थे.

Coal mines
Coal mines

इस बीच कोयले के अवैध खनन के दौरान एकाएक चाल (मलबा) धस गया. इसमें चार लोगों की दबने से मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हो गए. मृतकों में सुगिया निवासी निर्मल मुंडा ( 42 वर्ष ) पिता स्व सुधन मुंडा, वकील करमाली (55वर्ष ) पिता मानकी करमाली, महुआटुंगरी निवासी इम्तियाज खान उर्फ लालू खान ( 38 वर्ष ) पिता मो यासीन, जोभिया रजरप्पा निवासी रामेश्वर मांझी (35 वर्ष ) पिता बिरसा मांझी शामिल हैं.
वहीं, घायलों में इम्तियाज खान की पत्नी रोजिदा खातून (35 वर्ष ), सरिता देवी (40 वर्ष) पति पचू मांझी और अरुण मांझी (22 वर्ष) शामिल है. अरुण की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

Related posts

क्या ऐसे करेगा पाकिस्तान आईपीएल की बराबरी जानिये पूरी खबर

The Real Diary

CTET Result 2024 Date ; CBSE सीटीईटी  का रिजल्ट ctet.nic.in पर जक , पढ़ें यहाँ ल्द , ऐसे करें चेलेटेस्ट अपडेट्स

Office User

झारखंड  में आज से फिर मौसम बदलने वाला है

The Real Diary

Leave a Comment