Headlineकिशोरछत्तीसगढ़

रायपुरिया क्षेत्र में हुई लुट की वारदात का हुआ खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार 

रायपुरिया क्षेत्र में हुई लुट की वारदात का हुआ खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 23.04.2024 को फरियादी राकेश मेहता निवासी जैन मंदिर के सामने रतलाम का अपनी पत्नी रंजना के साथ मोटर सायकल से व्हाया, रानीसिंग, करवड, कयडावद, पेटलावद, रायपुरिया होकर मोहनखेडा अपने रिश्तेदार के यहाँ शादी मे जाने के लिये निकले थे कि बोलासा घाट तालाब पुलिया के पास तीन व्यक्ति मोटर सायकल से आये और फरियादी की मो.सा. के पास उनकी मो.सा. बराबर लाकर चलती हुई मोटर सायकल की चाबी निकाल ली तो फरियादी राकेश ने मो.सा. रोक दी तब एक व्यक्ति ने दराता व दुसरे ने चाकु दिखाकर दो सोने की चेन छिनकर ले गये इस सूचना पर थाना रायपुरिया मे अपराध क्र. 194/2024 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया।

फरियादी के साथ हुई लूट की वारदात की घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा संपूर्ण घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी पेटलावद श्री सौरभ तोमर, उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रायपुरिया निरी. जयसीराम बर्डे के नेतृत्व में टीमें बनाकर संपूर्ण घटनाक्रम के खुलासे की जिम्मेदारी दी गई :-

1. एक टीम घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ व घटनास्थल की ओर आने वाले सभी मार्गो को चेक कर सीसीटीवी फुटेज देखने हेतु लगा गया।

2. साइबर टीम द्वारा टेक्निकल इंटेलिजेंस को भी गेदर किया जाने हेतु लगाया गया।

3. साथ ही गोपनीय रूप से आसूचना संकलन के लिए टीम को गोपनीय सूचनाए एकत्रीत करने हेतु लगाया गया।

घटना का खुलासा :-  जब सभी बिंदुओ पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही थी तभी आसुचना संकलन की टीम द्वारा महत्वपूर्ण एक अहम सूराग प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। घटना दिनांक को एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्तियों को सीसीटीव्ही फुटेज में देखा गया। जिसकी तस्दीक करने पर सीसीटीव्ही फुटेज में दिखाई देने वाले व्यक्तियों की पहचान हुई।

उक्त सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सक्रियता से कार्य करते हुए घेराबंदी कर बड़ी ही सूझबूझ से आरोपीयो 01 विपिन पिता ओम प्रकाश बैरागी उम्र 25 वर्ष नि. अगराल थाना मेघनगर मू.नि. सारंगी 2 राहुल पिता कन्हैयालाल पुरोहित उम्र 22 साल नि. तहसील कार्यालय के पीछे पेटलावद 3. राजेश पिता धनसिह निनामा उम्र 25 साल नि. झकनावदा को पकडकर पुछताछ करते जुर्म कबुल किया जाने पर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया।

 

सराहनीय कार्य में योगदान :-

 

उल्लेखनीय कार्य मे निरी. जयसीराम बर्डे, उनि. गोवर्धन मावी, उनि. गुलाबसिह वर्मा, सउनि. रामचंद्र बारोड, सउनि. मंगलसिह सोलंकी, सउनि. उमेश पुरोहित, प्रधान आरक्षक दिनेश, प्रआर. 143 राजु रावत, आर. 555 सुरेश डावर, आर. 106 जितेन्द्र एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा है।

(सौजन्य Jhabua police Facebook page)

Related posts

आपातकाल की तारीख 25 जून’ को अब संविधान हत्या दिवस, केंद्र का आदेश !

The Real Diary

करुण नायर ने सनाया से की है शादी जानिए किस धर्म से है सनाया

The Real Diary

godda jila mein dahare karam parv ko lekar kiya gaya vrhad baithak,

The Real Diary

Leave a Comment