Headlineकिशोरझारखंड

*तैयारी संतोषजनक सम्मेलन से संथाल परगना में आजसू मजबुत होगी- संजीव महतो*

*तैयारी संतोषजनक सम्मेलन से संथाल परगना में आजसू मजबुत होगी- संजीव महतो*

 

*आजसू कार्यक्रम प्रभारी संजीव महतो ने कार्यक्रम स्थल का किया मुआयना*

 

*सुदेश महतो एक मात्र नेता जिनके कारण झारखंड स्वतंत्र राज्य बन सका* 

 

आगामी 23 मार्च को संजीवनी होटल एंड रिसोर्ट में आयोजित आजसू पार्टी का प्रमंडलीय सम्मेलन के तैयारी का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पहुंचे आजसू के केंद्रीय सचिव सह कार्यक्रम प्रभारी संजीव कुमार महतो ने बताया कि सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और सम्मेलन का परिणाम भी संथाल परगना के लिए सुखद होगा। कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारी संतोषजनक है। झारखंड राज्य बनने के बाद प्रथम बार गोड्डा में प्रमंडल स्तर का बैठक का निर्णय आजसू पार्टी द्वारा लिया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के आगमन व मार्गदर्शन से संगठन को दिशा मिलेगी।

संथाल परगना प्रमंडलीय बैठक स्थल
संथाल परगना प्रमंडलीय बैठक स्थल

श्री महतो ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से आजसू पार्टी संथाल परगना के जन मुद्दों और संगठनात्मक मजबुती पर विशेष चिंतन और रणनीतिक चिंतन व निर्णय को लेकर आजसू ने यह कार्यक्रम का आयोजन किया है। पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो झारखंड के एक मात्र ऐसा नेता जिसपर आमजनता विश्वास रखती है। आजसू झारखंड का निर्माता संगठन है और झुठ और कुटनीतिक चाल के कारण भले ही चुनावी राजनीति में हम असफल रहे हैं लेकिन आजसू आज भी राज्य के नवनिर्माण का संकल्प पर आधारित राजनीति में विश्वास रखती है। सुदेश महतो एक मात्र नेता जिन्होंने झारखंड जैक का विरोध कर स्वतंत्र झारखंड राज्य के मांग पर अड़े रहे। झारखंड को बेहतर भविष्य देने की सोच सिर्फ आजसू के पास है। मुआयना के दरमियान स्थानीय आजसू नेताओं में देवेंद्र महतो, किशोर महतो, उमर अली, चंद्रशेखर आजाद , मिथुन व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related posts

CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, अब जेल से चलेगी दिल्ली सरकार, AAP ने बताया

The Real Diary

Government News: गरीब मजदूरों के लिए खुशखबरी! मोदी सरकार दे रही है इतने रुपए

The Real Diary

लालू प्रसाद यादव को बॉडी सोर्स, जानिए क्या होती है ये बीमारी?

The Real Diary

Leave a Comment