Headlineकरंट न्यूज़किशोरगवर्नमेंटचुनावपॉलिटिक्सराजनिति

CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, अब जेल से चलेगी दिल्ली सरकार, AAP ने बताया

CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, अब जेल से चलेगी दिल्ली सरकार, AAP ने बताया

 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल को अब तक 10 समन भेज दिया है। आज हाई कोर्ट से गिरफ्तारी से राहत ना मिलने के बाद ED 7-8 अधिकारी सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं। आए जानते हैं किया हे पूरा मामला।

दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाला मामलें में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल को अब तक 10 समन भेज दिया है। आज हाई कोर्ट से गिरफ्तारी से राहत ना मिलने के बाद ED 7-8 अधिकारी सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। इस दौरान पिछले एक घंटे से उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अब दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी, इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने मीडिया से बात की है।

गिरफ्तारी के बाद कैसे चलेगी दिल्ली सरकार?

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद काफी संख्या में आप समर्थक सीएम आवास के बाहर पहुंचे। इस दौरान सीएम आवास के बाहर ‘आप’ नेताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं। आवास के बाहर दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष और आप नेता रामनिवास गोयल भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने ये तय किया है कि गिरफ्तारी के बाद भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार होने के बाद भी दिल्ली के सीएम बने रहेंगे और सरकार जेल से भी चलती रहेगी।

IPL 2024: कासी विश्वनाथन भी धोनी के कप्तानी के पद से इस्तीफा देने के फैसले से बहुत हैरान थे, खुद CSK के CEO ने किया बहुत बड़ा खुलासा

बता दें कि आज दिल्ली हाई कोर्ट से दिल्ली के सीएम केजरीवाल को झटका लगा था। कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की तरफ से यह गुजारिश की गई थी कि उनको ईडी की गिरफ्तारी से राहत दी जाए। हालांकि, कोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल को राहत देने से इनकार कर दिया है। इस मामले पर कोर्ट की गिरफ्तारी से राहत देने के बात से इनकार करने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने इसे अपनी जीत बताई है।

सीएम आवास पर ईडी की टीम पहुंचने के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान वहां आम आदमी पार्टी के कई नेता पहुंचे हैं। कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज भी सीएम आवास के बाहर मौजूद हैं। उन्होंने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस दौरान मौके पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय भी आवास में मौजूद हैं।

Related posts

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को, शादी की डेट भी हो गई फिक्स:-

The Real Diary

मईया सम्मान योजना के आवेदकों का वेरीफिकेशन अनिवार्य

The Real Diary

kudami samaaj ke aguvaee mein aayojit daharen karam mein jaava geeton se gunjaayamaan hua godda

The Real Diary

Leave a Comment