04/11/2026 11:38 PM
Headlineकिशोरझारखंडन्यूज़पब्लिक

सेना के हवलदार को जेल भेजने के’ मामले को लेकर जांच का आदेश:-

BJP Anurag Gupta Jharkhand

सेना के हवलदार को जेल भेजने के’ मामले को लेकर जांच का आदेश:-

डीजीपी ने की समीक्षा, कोल्हान डीआइजी करेंगे केस का सुपरविजन,

अखनूर में सेना में हवलदार पद पर पदस्थापित सूरज राय व उनके चचेरे भाई विजय राय की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने को लेकर जुगसलाई थाना में दर्ज केस की समीक्षा में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की.

BJP Anurag Gupta Jharkhand
BJP Anurag Gupta Jharkhand

उन्हें बताया गया कि होली के दौरान मारपीट और जानलेवा हमला को लेकर दोनों के खिलाफ़ 14 मार्च को केस दर्ज किया गया था. फिलहाल दोनों जमानत पर हैं. डीजीपी ने कहा कि सैनिक जेल जाये, यह दुख का विषय है. यदि कोई सैनिक कानून तोड़ता है, तो उसे नजदीक के आर्मी यूनिट में सौंप दिया जाये, ताकि आर्मी के अधिकारी अपने नियमों के अनुसार कार्रवाई कर सकें. डीजीपी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इसकी निष्पक्ष जांच के लिए कोल्हान डीआइजी को केस का सुपरविजन करने का निर्देश दिया है, उन्होंने पूरे प्रकरण में

 

किसी पुलिसकर्मी या पदाधिकारी की भूमिका संदिग्ध नजर आने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया है.

क्या था पूरा घटनाक्रम होली के दौरान 14 मार्च को जुगसलाई थाना के चालक और सूरज राय के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद थाना प्रभारी ने सूरज राय और विजय राय को थाना बुलाकर प्रताड़ित और मारपीट कर जानलेवा हमला का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर 15 मार्च को न्यायिक हिरासत में घाघीडीह जेल भेज दिया था. घटना के बाद यह मामला रक्षा मंत्रालय और आर्मी मुख्यालय तक पहुंचा गया था.

IPL सीजन से पहले धोनी ने क्यों दिखाया अपना ‘एनिमल’ लुक? माजरा क्या है ?

Related posts

पूजा का चयन रद्द कर आयोग ने बोला- पहली बार ऐसा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है

The Real Diary

PM Modi ने 7 साल बाद चीन की धरती पर रखा कदम, रेड कारपेट पर हुआ भव्य स्वागत, Donald Trump हुए परेशान ?

The Real Diary

मुखिया पर जानलेवा हमला,सर के बगल से निकल गई गोली, घटनास्थल में मिला खोखा!

The Real Diary

Leave a Comment