22/03/2026 10:20 AM
Headlineइंटरनेशनलएंकरनेशनलमिथुनस्पोर्ट्स

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास ”हिटमैन के आंकड़ों पर एक नजर”

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास | midday

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास ”हिटमैन के आंकड़ों पर एक नजर”


भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इससे अब सबसे लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लग गया है।

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास | midday
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास | midday

रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए।

इंग्लैंड सीरीज पर मिलेगा नया टेस्ट कप्तान

रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह साफ हो गया है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा। इस दौड़ में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे चल रहे हैं। इस सीरीज की शुरुआत जून में होगी।

ओपनिंग का मौका मिला डेब्‍यू के 6 साल बाद 

डेब्‍यू के 6 साल बाद अक्‍टूबर 201 रोहित को विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग करने का मौका मिला। रोहित ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और 244 गेंदों पर 23 चौकों और छह छक्कों की मदद से 176 रनों की शानदार पारी खेली। मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर रोहित ने 317 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। भारत ने यह मैच 203 रन से जीता।

दोहरा शतक रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स रांची में खेले गए तीसरे टेस्‍ट में हिटमैन ने 212 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी 255 गेंदों की पारी में 28 चौके और छह छक्के जड़े थे। इस पारी के चलते भारत ने 497 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने यह टेस्‍ट पारी और 202 रन से जीता। रोहित 529 रनों के साथ सीरीज के सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

2027 विश्व कप का सपना

भारत ने आखिरी बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप जीता था. तब से 16 साल बीत चुके हैं, और भारतीय प्रशंसक एक और विश्व कप का इंतजार कर रहे हैं. रोहित शर्मा, जिन्हें ‘हिटमैन’ के नाम से जाना जाता है, इस सपने को पूरा करने के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शांत कप्तानी ने भारत को कई मौकों पर जीत दिलाई है. 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित ने टी20 से संन्यास लिया, और अब टेस्ट से हटकर वह वनडे पर पूरा फोकस करेंगे.

रोहित टी20 से ले चुके संन्यास

भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ इस प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया था। भारत ने यह खिताब दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपने नाम किया था। भारतीय टीम को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद दोनों दिग्गजों ने टी20 से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। अब 38 वर्षीय बल्लेबाज ने क्रिकेट से लंबे प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी है। अब वह सिर्फ वनडे में भारत का नेतृत्व करते नजर आए |

हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा को लेकर कही ऐसी बात, हर तरफ हो रही चर्चा

Related posts

चंद्र ग्रहण कल, दोपहर से लग जाएगा सूतक, जानें पूरी जानकारी

The Real Diary

दंगाइयों की शर्मनाक करतूत, महिला कांस्टेबल को किया निर्वस्त्र करने की कोशिश…

The Real Diary

मस्जिदों में सांसदों की एंट्री पर रोक, कनाडा के मुस्लिम संगठनों ने क्यों लिया ये फैसला जाने?

The Real Diary

Leave a Comment