HeadlineIPLनेशनलमिथुनस्पोर्ट्स

उर्विल पटेल आईपीएल में डेब्यू आये जानते हैं उर्विल पटेल के रिकॉर्ड के बारे में

उर्विल पटेल ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए |

उर्विल पटेल आईपीएल में डेब्यू आये जानते हैं उर्विल पटेल के रिकॉर्ड के बारे में

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डेब्यू करना हर क्रिकेटर का सपना होता है और इस मौके पर शानदार प्रदर्शन करना इसे और भी यादगार बना देता है। IPL के इतिहास में कुछ बल्लेबाजों ने अपनी पहली 10 गेंदों में ही धमाकेदार शुरुआत कर सुर्खियां बटोरी |

उर्विल पटेल ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए |
उर्विल पटेल ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए |

 

इन रिकॉर्ड में अब उर्विल पटेल की एंट्री हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला ही मुकाबला खेलने आए उर्विल ने आते ही ताबड़तोड़ शॉट लगाए और दर्शकों को हैरान कर दिया। वह उन टॉप 5 बल्लेबाजों में टॉप पर आ गए जिन्होंने आईपीएल डेब्यू पर पहले 10 गेंदों में सबसे ज्यादा रन बनाए।

1.उर्विल पटेल (31 रन, बनाम कोलकाता, कोलकाता, 2025)

उर्विल पटेल ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए |
उर्विल पटेल ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए |

 

उर्विल पटेल ने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी पहली 10 गेंदों में 31 रन ठोककर सभी को हैरान कर दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी ने उन्हें इस सूची में शीर्ष स्थान दिलाया। उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाया।

 

2.अभिषेक शर्मा (30 रन, बनाम आरसीबी, दिल्ली, 2018)

अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा

 

सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली में अपने आईपीएल डेब्यू पर पहले 10 गेंदों में 30 रन बनाए। उनकी इस आक्रामक शुरुआत ने उन्हें तुरंत सुर्खियों में ला दिया।

 

3.विप्रज निगम (29 रन, बनाम लखनऊ, विशाखापट्टनम, 2025)

विप्रज निगम
विप्रज निगम

 

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने वाले विप्रज निगम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विशाखापट्टनम में अपनी पहली 10 गेंदों में 29 रन बनाए। उनकी 39 रन की ताबड़तोड़ पारी ने उन्हें इस सूची में तीसरा स्थान दिलाया।

4.रचिन रविंद्रा (28 रन, बनाम बेंगलुरु, चेन्नई, 2024)

रचिन रविंद्रा
रचिन रविंद्रा

 

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्रा ने 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ डेब्यू किया। चेन्नई में उन्होंने अपनी पहली 10 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें उनकी 37 रन की पारी ने CSK को मजबूत शुरुआत दी।

5.शॉन पोलक (27 रन, बनाम बेंगलुरु, मुंबई, 2008)

शॉन पोलक
शॉन पोलक

 

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर शॉन पोलक ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ डेब्यू पर पहले 10 गेंदों में 27 रन बनाए। उनकी इस तेजतर्रार पारी ने उस समय सभी का ध्यान खींचा था।

 

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास ”हिटमैन के आंकड़ों पर एक नजर”

Related posts

पहलगाम हमला में भारत के एक्शन से पाकिस्तान की उडी चैन

The Real Diary

3 साल बाद ओपनिंग करने आये ऋषभ पंत फिर नहीं बदले हालात

The Real Diary

DC बनाम SRH मैच में बने 465 रन और 31 छक्के, मगर इस गेंदबाज के खिलाफ एक-एक रन के लिए तरस गए

The Real Diary

Leave a Comment