Headlineकिशोरचुनावझारखंडराजनिति

झारखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका एक लोती सांसद गीता कोड़ा ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, थामा बीजेपी का दामन

झारखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका एक लोती सांसद गीता कोड़ा ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, थामा बीजेपी का दामन:-

झारखंड में कांग्रेस को लगा है बड़ा झटका. यहां सिंहभूम से कांग्रेस सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की धर्म पत्नी गीता कोड़ा, कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई हैं. झारखण्ड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गीता कोड़ा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई. इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी के बीच राजनीतिक दलों में उथल-पुथल का सिलसिला लगातार जारी है. कई नेता अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़ दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं. इसी क्रम में झारखंड में भी कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. यहां सिंहभूम से कांग्रेस सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की धर्म पत्नी गीता कोड़ा ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गईं. झारखण्ड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गीता कोड़ा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई.

इससे 2 दिन पहले दक्षिण तमिलनाडु में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था. विलावनकोड निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार की कांग्रेस विधायक विजया धरानी ने पार्टी को अलविदा कहते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्हें लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार अटकलें लग रहीं थी. वह राज्य सरकार के चालू बजट सत्र के दौरान भी विधानसभा में नहीं आईं और पार्टी नेताओं का उनसे संपर्क नही हो पाया. उनके कांग्रेस छोड़ने का एक मुख्य कारण पार्टी के आंतरिक मतभेद रहे. वह कथित तौर पर वरिष्ठ नेता सेल्वापेरुन्थागई से नाराज थीं, जो कुछ समय पहले तक सीएलपी नेता थे और कुछ समय पहले ही उन्हें तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया था.

 

उससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद मंगलवार को बीजेपी में ज्वाइन कर ली थी. उनका उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने बीजेपी में स्वागत किया. बीजेपी में शामिल होने के बाद भी अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं आज बीजेपी में शामिल हुआ हूं. मुझे मौका देने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और देवेंद्र फडणवीस सहित सभी का आभार मानता हूं.

 

नॉर्थ ईस्ट में भी कांग्रेस को झटका

 

अरुणाचल प्रदेश में भी कांग्रेस को बढ़ा झटका लगा है. कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए. इसके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के मुत्चू मिथि और गोकर बसर भी बीजेपी में शामिल हो गए. अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए कहा, “माननीय कांग्रेस विधायकों – निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग और 2 एनपीपी विधायकों मुच्चू मिथि और गोकर बसर का भाजपा में गर्मजोशी से स्वागत किया गया.” इन चार विधायकों के बीजेपी में आने के बाद अब पार्टी के पास सदन में 53 विधायक हो जाएंगे. इसके अलावा 3 विधायक बाहर से पार्टी को समर्थन दे रहे हैं.

Related posts

झारखंड में संविधान और संविधान रचियता का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण : संजीव महतो

The Real Diary

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे : भारत का सबसे पुराना और पहला 6 लेन एक्सप्रेसवे कितना पुराना है 

The Real Diary

पहलगाम हमला में भारत के एक्शन से पाकिस्तान की उडी चैन

The Real Diary

Leave a Comment