HeadlineIPLएंकरमिथुनस्पोर्ट्स

गुजरात टीम को लगा बड़ा झटका स्टार बल्लेबाज जोस बटलर टीम से बाहर

स्टार बल्लेबाज जोस बटलर टीम से बाहर |koimoi

गुजरात टीम को लगा बड़ा झटका स्टार बल्लेबाज जोस बटलर टीम से बाहर

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण सस्पेंड हुए आईपीएल 2025 को फिर से 17 मई को रीस्टार्ट किया जाएगा. बीसीसीआई ने इसके लिए नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है और कई टीमें अभ्यास भी करती हुई नजर आई हैं |

स्टार बल्लेबाज जोस बटलर टीम से बाहर |koimoi
स्टार बल्लेबाज जोस बटलर टीम से बाहर |koimoi

 

मैचों की तारीख आगे बढ़ने से कुछ फ्रेंचाइजियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पहले 25 मई को आईपीएल का फाइनल होना था, लेकिन अब इसकी तारीख 3 जून कर दी गई है. आईपीएल प्लेऑफ मैचों की टक्कर कुछ इंटरनेशनल मुकाबलों से होनी है. इस कारण कई विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट के अहम पड़ाव में अपनी टीम के साथ नहीं होंगे |

बटलर के बिना गुजरात

गुजरात टाइटंस ने भी रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों का ऐलान किया है. प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे चल रही शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को अपने स्टार इंग्लिश बल्लेबाज जॉस बटलर के बिना ही आगे बढ़ना पढ़ेगा. बटलर फिलहाल लौट तो रहे हैं लेकिन लीग स्टेज के मुकाबलों के बाद वो उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में प्लेऑफ के लिए गुजरात ने श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को साइन किया है. उन्हें 75 लाख रुपये में साइन किया गया है |

बटलर ने बनाए हैं 500 रन

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुसल मेंडिस को बटलर के रिप्लेसमेंट के रूप में गुजरात में शामिल होने के लिए तैयार किया गया है. बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 मई से शुरू होने वाली सीरीज में इंग्लैंड के लिए खेलेंगे. बटलर के रवाना होने से पहले गुजरात की टीम तीन लीग मैच खेलेगी. वह टीम के लिए इस सीजन में सबसे अहम बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 11 मैचों में 71.43 की औसत से 500 रन बनाए हैं |

बीसीसीआई ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को स्थगित किया गया था। इससे पहले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला गया मुकाबला भी रद्द कर दिया गया था। आईपीएल में अब तक 57 मैच हो चुके हैं और बीसीसीआई ने फाइनल सहित 17 मैचों के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, पंजाब और दिल्ली के बीच रद्द हुआ मुकाबला फिर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 24 मई को जयपुर में होगा। आईपीएल 2025 का फाइनल अब 25 मई के बजाए तीन जून को खेला जाएगा।

 

किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

Related posts

RJD ने 120 विधायकों का किया जुगाड़! भंग होगी बिहार विधानसभा या बनेगी नई सरकार, जानें नीतीश की गद्दी कैसे बचेगी:-

The Real Diary

देवघर बैद्यनाथ धाम स्टेशन से काशी विश्वनाथ वाया गया चलेगी वंदे भारत, तैयारी शुरू

The Real Diary

इंग्लैंड ने वनडे में रचा इतिहास, टूट गया टीम इंडिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

The Real Diary

Leave a Comment