22/03/2026 11:52 AM
Headlineउत्तरप्रदेशएंकरमिथुनलाइफस्टाइल

प्रेमानंद महाराज जी कितने संपत्ति मालिक जानकर रह जायेंगे हैरान

प्रेमानंद महाराज के दुन‍ियाभर में करोड़ों भक्‍त मौजूद हैं | uptak

प्रेमानंद महाराज जी कितने संपत्ति मालिक जानकर रह जायेंगे हैरान

 

प्रेमानंद महाराज के वीड‍ियो अक्‍सर सोशल मीड‍िया पर वायरल होते रहते हैं. उनके करोड़ों फॉलोअर उन्‍हें हर द‍िन सुनना पसंद करते हैं. कुछ द‍िन पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली टेस्‍ट क्र‍िकेट से सन्‍यास लेने के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लि‍ए पहुंचे थे |

<yoastmark class=

व‍िराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा को तीसरा बार प्रेमानंद महाराज के दरबार में देखा गया है. कोहली कोई भी शुभ कार्य करने से पहले और सफलता हास‍िल करने के बाद प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के ल‍िए पहुंचते हैं |

सुनना पसंद करते हैं लोग सोशल मीड‍िया पर

प्रेमानंद महाराज के दुन‍ियाभर में करोड़ों भक्‍त मौजूद हैं. बहुत से लोग तो ऐसे हैं ज‍िन्‍होंने आज तक उनके दर्शन भी नहीं क‍िये लेक‍िन वो उन्‍हें सोशल मीड‍िया पर हर द‍िन सुनना पसंद करते हैं. करोड़ों फॉलोअर्स वाले प्रेमानंद महाराज आज देश और दुन‍िया दोनों में फेमस हैं. प्रसिद्धि के दम पर उनके पास आज करोड़ों की संपत्‍त‍ि है, लोग भी उनकी दौलत के बारे में जानने के इच्‍छुक रहते हैं. आइए जानते हैं उनकी संपत्‍त‍ि और हर द‍िन होने वाले खर्च के बारे में |

सामाजिक सेवा करता है आश्रम

प्रेमानंद महाराज के आश्रम का नाम ‘श्री हित राधा केली कुंज आश्रम’ है, जो क‍ि उत्तर प्रदेश के वृंदावन में है. यह साधारण आश्रम नहीं है, यहां हर रोज हजारों श्रद्धालु आते हैं. इनमें से काफी लोग भोजन करते हैं और आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण करते हैं. आश्रम में आने वाले लोगों को हर रोज मुफ्त भोजन कराया जाता है. इसके अलावा भी आश्रम की तरफ से कई सामाजिक कार्य क‍िये जाते हैं. आप सोच रहे होंगे क‍ि सामाज‍िक कार्य पर होने वाला खर्च आश्रम के पास कहां से आता है?

प्रेमानंद महाराज जी का रोजाना खर्च 

मीड‍िया र‍िपोर्ट के अनुसार आश्रम में आने वाले भक्तों को हर प्रकार की सुव‍िधाएं न‍िशुल्‍क म‍िलती हैं. महाराज जी के खर्च की बात करें तो उनका हर द‍िन का करीब 400-500 रुपये का खर्च है. महाराज जी कहते हैं मेरा रोजाना भोजन का खर्च है, मेरा कोई मित्र नहीं है. उनका दावा है क‍ि मेरे पास 1 भी रुपया नहीं है. न ही मोबाइल है न ही कभी आने वाले समय में रखूंगा. घर से खाली न‍िकला था आज तक वैसा ही हूं, आज भी मेरे पास एक चम्मच नहीं है |

मैंने कष्टों को अपने गले लगा ल‍िया है

सरकारी कागजों में कहीं भी मेरा नाम प्रेमानंद नहीं मिलेगा. न ही मेरा कोई बैंक अकाउंट है और न ही कोई ऐसा कागज ज‍िसमें मुझे प्रेमानंद नाम के हस्‍ताक्षर करने पड़ें. मैंने कष्टों को अपने गले लगा ल‍िया है अब मैं कष्टों से नहीं डरता हूं. मुझे जब भी क‍िसी तरह का कष्‍ट होता है तेा भगवान मुझे अपने गले लगा लेते हैं. नेटवर्थ के नाम पर उनके पास खुद के नाम पर एक भी रुपये नहीं है और न ही कोई घर, न कोई जमीन |

फ‍िर कहां से आता है पैसा?

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में खर्च के ल‍िए इतना पैसा आता कहां से है? तो इसका जवाब है भक्तों के दिए दान से. महाराज जी को मानने वालों में तमाम बड़े व्यापारी और नेता लोग हैं, ये हमेशा आश्रम को दान करते रहते हैं. इसके अलावा महाराज जी की बताई बातों और धार्मिक कार्यक्रम से भी आश्रम को कमाई होती है. प्रेमानंद महाराज का आश्रम बहुत बड़ा और शानदार है, लेकिन वह खुद बहुत ही साधारण तरीके से रहते हैं. वह शिष्यों को भी यही सिखाते हैं कि सादा जीवन जियो और अच्छे विचार रखो |

गुजरात टीम को लगा बड़ा झटका स्टार बल्लेबाज जोस बटलर टीम से बाहर

Related posts

इंग्लैंड ने वनडे में रचा इतिहास, टूट गया टीम इंडिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

The Real Diary

17 साल बाद फिर से T 20 चैंपियन बना भारत…विश्व विजयी विराट तिरंगा लहराया

The Real Diary

kisaan aandolan mein rep ho rahe the, maarakar laashen taang rahe the :- kangana

The Real Diary

Leave a Comment