Headlineएंकरमिथुन

अक्षर पटेल ने अचानक लिया बड़ा फैसला लोकेश राहुल को सौपी गई जिम्मेदारी

अक्षर पटेल ने अचानक लिया बड़ा फैसला लोकेश राहुल को सौपी गई जिम्मेदारी

आईपीएल 2025 की बहाली आज यानी 17 मई को केकेआर और आरसीबी के बीच मैच के साथ हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स का मैच 18 मई को गुजरात टाइटन्स के साथ होने वाला है। इस मैच से पहले केएल राहुल को बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया है।वह अब दिल्ली के बचे हुए तीन मैचों में भी इसी जिम्मेदारी में नजर आएंगे।अब आइए जानते हैं वह जिम्मेदारी क्या है। KL Rahul को दिल्ली कैपिटल्स में मिली बड़ी जिम्मेदारी दरअसल, वह अब दिल्ली के बचे हुए तीन मैचों में भी इसी जिम्मेदारी में नजर आएंगे। अब आइए जानते हैं वह जिम्मेदारी क्या है।

 

बड़ी जिम्मेदारी KL Rahul को दिल्ली कैपिटल्स में मिली

दरअसल, आईपीएल 2025 में अपने अंतिम तीन लीग मैचों से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर लाने की तैयारी में है। यह दावा टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल जीटी, एमआई और पीबीकेएस के खिलाफ बचे हुए लीग मैचों में पारी की शुरुआत कर सकते हैं। यह निर्णय शीर्ष क्रम में डीसी के चल रहे संघर्ष और राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ पावरप्ले अवसर लेने ले के लिए उठाया गया है

केएल राहुल अब ओपनिंग करेंगे

राहुल ने इस सीजन में 10 मैच खेले हैं और उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। हालांकि उन्होंने मुख्य रूप से नंबर 4 पर बल्लेबाजी की है, जो सीजन शुरू होने से पहले उन्हें सौंपी गई भूमिका थी। डीसी स्टार ने इस सीजन में नंबर 3 पर भी बल्लेबाजी की।अब मध्य क्रम में कुछ अच्छे प्रदर्शनों के बावजूद, दिल्ली कैपिटल्स थिंक टैंक अब शीर्ष क्रम में लगातार बदलावों को रोकने और उच्च दबाव की स्थितियों में केएल राहुल (KL Rahul)के धैर्य का उपयोग करने पर विचार कर रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल के बारे में फैसला लिया

गोरतलब हो कि जेक फ्रेजर-मैकगर्क की अनुपस्थिति और फाफ डु प्लेसिस की चोट के कारण डीसी के शीर्ष तीन में कई बदलाव किए हैं। अब केवल तीन लीग मैच बचे हैं, कैपिटल्स को उम्मीद है कि राहुल की शीर्ष पर वापसी बहुत जरूरी मजबूती प्रदान करेगी और पारी के लिए टोन सेट करेगी। आपको बता दें कि राहुल (KL Rahul) ने 381 मैचों में 47 की औसत से यह रन बनाए हैं।

इसके अलावा दिल्ली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने शानदार शुरुआत की थी। लेकिन सीजन के बीच में ही वे अपनी लय खो बैठे। उनके नाम 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार के अलावा एक ड्रॉ भी है। उनके 13 अंक हैं। अब हर मैच वर्चुअल नॉकआउट है और डीसी को रेस में बने रहने के लिए अपने बचे हुए तीन मैचों में से कम से कम दो जीतने होंगे।

Related posts

Mayawati: मायावती की हाथी अकेले चलेगी लोकसभा चुनाव में BSP का गठबंधन से साफ इनकार

The Real Diary

रेल टेका डहर छेका को लेकर गोड्डा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस का डिटेल:- 

The Real Diary

केंद्रीय जांच टीम ने हेमंत सोरेन की बीएमडब्ल्यू को उनके दिल्ली स्थित घर से जब्त कर लिया

The Real Diary

Leave a Comment