HeadlineIPLएंकरमिथुनस्पोर्ट्स

आज हारे तो दिल्ली का टूट जायेगा दिल जानें आज के मैच का पूरा समीकरण

आज यानी 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा।

आज हारे तो दिल्ली का टूट जायेगा दिल जानें आज के मैच का पूरा समीकरण

आईपीएल 2025 में आज यानी 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएग।

आज यानी 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा।
आज यानी 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा।

 

दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है। आज के मुकाबले में ये तय हो सकता है कि कौन-सी टीम प्लेऑफ पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी। हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई टीम के पास अपने घर में मुकाबला जीतने का सुनहरा मौका है। अगर मुंबई आज मैच जीत जाती है तो उनके 16 अंक हो जाएंगे और वे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, दिल्ली के लिए यह मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है, क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम में उनका में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। आइए जानते हैं कि आज के मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है।

अगर मुंबई हारी तो क्या होगा?

आज दिल्ली से हार जाती है, तो उनके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी, लेकिन अभी भी मौका बाकी रहेगा. इस स्थिति में मुंबई को अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को हराना होगा. साथ ही, उन्हें यह भी उम्मीद करनी होगी कि पंजाब किंग्स अपने अगले मैच में दिल्ली को हरा दे. अगर ऐसा होता है, तो मुंबई 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है.

अगर दिल्ली जीती, लेकिन पंजाब से हारी?

अगर दिल्ली कैपिटल्स आज मुंबई को हरा देती है, लेकिन अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स से हार जाती है, तो उनके लिए स्थिति जटिल हो जाएगी. इस स्थिति में दिल्ली के 15 अंक होंगे, और उन्हें उम्मीद करनी होगी कि पंजाब किंग्स अपने अगले मैच में मुंबई को हरा दे. अगर मुंबई पंजाब से हार जाती है, तो दिल्ली की नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में जगह बन सकती है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक आईपीएल में 36 मुकाबले हुए हैं। मुंबई ने इनमें से 20 बार जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली को 16 मुकाबलों में ही जीत मिली है। वानखेड़े स्टेडियम में तो मुंबई का पलड़ा और भी भारी है, जहां 10 में से 7 मैच उन्होंने जीते हैं और दिल्ली सिर्फ 3 बार ही जीती है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए हालात काफी मुश्किल हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें आज का मैच और पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला दोनों जीतने होंगे। यह दिल्ली के लिए करो या मरो जैसा मैच है, इसलिए आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

वानखेड़े स्टेडियम का पिच रिपोर्ट

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए शानदार है। यहां अक्सर ढेर सारे रन बनते हैं। इसकी छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल पाते हैं। तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को यहां कम ही मदद मिलती है। ऐसे में, वानखेड़े में रनों का पीछा करना अक्सर आसान होता है, जिससे दर्शकों को खूब रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर।

दिल्ली कैपिटल्स : अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, फॉफ डुप्लेसिस, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान।

 

एक शतक ने पलट दी केएल राहुल की किस्मत 3 साल बाद टीम इंडिया में एंट्री

Related posts

कुड़मि जन्मजात आदिवासी है हेमंत जी । आप तो मुख्यमंत्री रहे और हैं , आपको समय निकाल कर कभी जानकारी भी लेना चाहिए।

The Real Diary

चुनाव 2024: पूर्व मुख्यमंत्री, अधिकारी से लेकर प्रोफेसर तक, नॉर्थ ईस्ट के 11 सीटों पर अजमा रहा है अपना किस्मत जाने?

The Real Diary

गुजरात टीम को लगा बड़ा झटका स्टार बल्लेबाज जोस बटलर टीम से बाहर

The Real Diary

Leave a Comment