06/11/2026 11:16 PM
Headlineकिशोरस्टोरीस्पोर्ट्स

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को, शादी की डेट भी हो गई फिक्स:-

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को, शादी की डेट भी हो गई फिक्स :-

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: जनवरी, 2025 को दोनों की सगाई की ख़बर फैल गई थी. लेकिन इन ख़बरों को प्रिया सरोज के पिता ने खारिज कर दिया था. अब उन्होंने शादी और सगाई को लेकर नई जानकारी दी है.क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की शादी तय हो गई है. 8 जून, 2025 को दोनों की सगाई होगी. लखनऊ के सेवन स्टार होटल में रिंग सेरेमनी होगी. प्रिया सरोज के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने पुष्टि की है.दैनिक भास्कर ने तूफानी सरोज के हवाले से बताया कि रिंकू सिंह और उनके परिवार के करीबी लोग रिंग सेरेमनी में मौजूद होंगे. वहीं, शादी इसके क़रीब छह महीने बाद यानी 18 नवंबर को होगी. तूफानी सरोज का कहना है कि शादी में नेता, फ़िल्म स्टार और उद्योगपतियों को भी न्योता भेजा जाएगा. शादी पारंपरिक तरीक़े से की जाएगी.

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज

इससे पहले जनवरी, 2025 को दोनों की सगाई की ख़बर फैल गई थी. लेकिन इन ख़बरों को प्रिया सरोज के पिता ने खारिज किया था. तूफानी सरोज ने कहा था कि ये ख़बर पूरी तरह से ग़लत है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ते को लेकर बातचीत चल रही है.

 

अब जाकर इस रिश्ते की पुष्टि हुई है. दैनिक भास्कर ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सगाई में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर, पूर्व कोच राहुल द्रविड़, KKR से जुड़े अभिषेक नायर और विराट कोहली समेत कई बड़े क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं. सभी को निमंत्रण भेज दियाप्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से जौनपुर ज़िले की मछलीशहर सीट से सांसद हैं. उन्होंने कानून की पढ़ाई की है. उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार के सांसद रह चुके हैं. फिलहाल तूफानी सरोज जौनपुर की ही केराकत सीट से विधायक हैं.

 

रिंकू सिंह का क्रिकेट कैरियर:-

वहीं, रिंकू सिंह ने भारत की तरफ़ से इंटरनेशनल लेवल पर दो वनडे और 33 टी20 मैच खेले हैं. दोनों मिलाकर 601 रन बनाए हैं. जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. बेस्ट स्कोर 69 है,

रिंकू सिंह IPL की टीम कोलकाता नाईट राइटर्स (KKR) से भी जुड़े हुए हैं. KKR इस सीज़न में प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही है. 13 मैचों में रिंकू ने 29.42 की औसत और 153.73 के स्ट्राइक-रेट से 206 रन बनाए. रिंकू 2023 IPL के दौरान तब चर्चा में आए, जब उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ़ यश दयाल की गेंद पर लगातार पांच छक्के लगाए थे.

Related posts

झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट पर CISF के लाठीचार्ज में हुई कार्रवाई |

The Real Diary

आजसू पार्टी का प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन गोड्डा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।सम्पन्न

The Real Diary

सब कुछ मेरे हाथ में नहीं था’- टीम इंडिया से बाहर होने पर ईशान किशन ने बोले अपने दिल की बात

The Real Diary

Leave a Comment