04/11/2026 11:38 PM
Headlineउत्तरप्रदेशकरंट न्यूज़किशोरझारखंडदेखेंपब्लिकरिपोर्ट

गोड्डा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन का होगा इस तारीख को होगा उद्घाटन, जानिए:-

गोड्डा-गोमतीनगर एक्सप्रेस का होगा इस तारीख को होगा उद्घाटन, जानिए शेड्यूल-टाइमिंग और सबकुछ

झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को जल्द ही एक और नई ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। संताल परगना प्रमंडल के गोड्डा से गोमतीनगर के बीच के लिए चलने वाली सप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत से अयोध्या जाने-आने वाले यात्रियों की परेशानी भी खत्म हो जाएगी। फरवरी में ट्रेन के उद्घाटन के बाद मार्च महीने से नियमित परिचालन शुरू करने की योजना बनाई गई है।

गोड्डाः रेल मंत्रालय ने झारखंड में संताल परगना के लोगों को एक और नई ट्रेन की सौगात दी है। रेलवे ने गोड्डा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की परिचालन की तिथि जारी करते हुए समय-सारिणी भी जारी कर दिया है। इस ट्रेन के शुरू होने से संताल के साथ-साथ सिल्क सिटी के लोग सीधे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ जाएंगे। इतना ही नहीं अब अयोध्या भी आने-जाने मे परेशानी नही होगी।

24 फरवरी को गोड्डा-गोमतीनगर एक्सप्रेस का उद्घाटन:-

रेल मंत्रालय ने गोड्डा-गोमतीनगर के बीच एक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन की हरी झंडी दे दी है। इस ट्रेन का उद्घाटन 24 फरवरी को होना तय हुआ है। गाड़ी संख्या 03403 गोड्डा-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 24 फरवरी को गोड्डा में दोपहर 2.10 होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 7.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

2 मार्च से गोड्डा-गोमतीनगर एक्सप्रेस नियमित रूप से चलेगी

 

नियमित रूप से गोमतीनगर-गोड्डा एक्सप्रेस 1 मार्च से चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 15089 गोड्डा-गोमतीनगर एक्सप्रेस 2 मार्च से गोड्डा से नियमित रूप से चलेगी। अभी गोमतीनगर-गोड्डा- गोमतीनगर एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन होगी। यह ट्रेन गोमतीनगर , गोरखपुर, सोनपुर,बरौनी और भागलपुर के रास्ते गोड्डा आना जाना करते रहेगी।

गोमतीनगर से यह होगा समय

रेल मंत्रालय ने इसके लिए समय सारिणी भी जारी कर दिया है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को शाम के 3.35 मिनट में गोमतीनगर से प्रस्थान कर रात के 8.40 मिनट में गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर में दस मिनट रुकने के बाद रात को 8.50 मिनट में प्रस्थान कर रात के 1.53 मिनट में सोनपुर पहुंचेगी। दो मिनट ठहरने के बाद रात के 1.55 मिनट में सोनपुर से प्रस्थान कर सुबह 4.10 मिनट में बरौनी पहुंचेगी। दस मिनट ठहरने के बाद उक्त ट्रेन सुबह 4.20 मिनट में प्रस्थान कर दिन के 11.10 में गोड्डा पहुंचेगी।

गोड्डा से होगा यह समय

 

यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को गोड्डा से यह ट्रेन दोपहर 2.10 में प्रस्थान कर रात के 7.45 में बरौनी पहुंचती। दस मिनट रुकने के बाद रात के 7.55 मिनट में बरौनी से खुल कर जाएगी। रात के 9.30 मे सोनपुर पहुंच कर दो मिनट रुकने के बाद रात के 9.32 मिनट खुल कर जाएगी। इसके बाद रात के 2ः30 पर गोरखपुर पहुंचेगी 10 मिनट रुकने के बाद रात के 2ः40 में गोमती नगर के लिए खुल कर जाएगी। दूसरे दिन सुबह 7ः30 में यह ट्रेन गोमती नगर पहुंचेगी।

इन स्टेशन मे होगा ठहराव गोमती नगर

गोड्डा-गोमतीनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रैन का आने जाने क्रम में उत्तर प्रदेश ,बिहार और झारखंड के प्रमुख स्टेशनों में भी रुकना होगा। ट्रेन गोरखपुर, सोनपुर बरौनी के अलावा बाराबंकी ,गोण्डा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मूगेंर, सुल्तानगंज, भागलपुर,बरहट, हंसडीहा और गोड्डा होगा।

 

Related posts

10 हजार रुपए के निवेश से होगी बंपर कमाई, एनएचएआई दे रही निवेश करने का मौका

The Real Diary

चिन्नास्वामी में बल्लेबाज करेंगे रनों की बर्षा जानें कैसा है Pitch का मिजाज

The Real Diary

कुड़मी को आदिवासी का दर्जा पर सुनवाई को झारखंड हाई कोर्ट तैयार।

The Real Diary

Leave a Comment