04/11/2026 11:38 PM
ई-कॉमकिशोरटेक्नोलॉजीस्टोरी

फोन पानी में गया तो चावल में सुखाते हैं? Apple ने बताया सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं आप

फोन पानी में गया तो चावल में सुखाते हैं? Apple ने बताया सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं आप

Apple ने हाल ही में एक सपोर्ट डॉक्यूमेंट जारी किया है. इसमें यूजर्स को बताया गया है कि आईफोन गीला होने पर क्या करना चाहिए.

सोशल मीडिया पर आजकल एक मीम चल रहा है. ‘एक मछली, पानी में गई, छपाक…’ वाला. मछली पानी में गई तो ‘छपाक’ कर सकती है. पर अगर आपका फोन पानी में गया तो आप ‘छपाक’ तो कतई नहीं करेंगे. तो क्या करेंगे? सबसे पहले देसी नुस्खा आजमाएंगे. इसमें से एक फोन को चावल में घुसा के रखने वाला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो इस आदत को तुरंत बदल दें. ऐसा हम नहीं कह रहे, Apple ने बताया है (Apple Iphone drying methods).

क्या बताया है, ये भी आपको तसल्ली से बताते हैं

Apple ने हाल ही में एक सपोर्ट डॉक्यूमेंट जारी किया है. इसमें बताया है कि अगर पानी में जाने के बाद आप अपना फोन चावल में रखते हैं, तो ऐसा ना करें. डॉक्यूमेंट के अनुसार, ऐसा करने से आपके आईफोन को भारी नुकसान हो सकता है. Apple ने कहा कि भीगे फोन को चावल के बैग में रखने से चावल के छोटे-छोटे टुकड़े डिवाइस को डैमेज कर देते हैं. कंपनी ने यूजर्स को ये भी She’s है कि आईफोन गीला होने पर क्या करना चाहिए.

Apple ने यूजर्स से कहा कि भीगे आईफोन को सुखाने के लिए उस पर हल्के हाथ से टैप करें. इस दौरान ये ध्यान रखें कि फोन के कनेक्टर वाला हिस्सा नीचे की तरफ हो. ताकि पानी आसानी से बाहर निकल जाए. इसके बाद फोन को सूखी और वेंटिलेटेड जगह पर कम से कम पांच घंटे के लिए रखें. इतना सब करने के 30 मिनट बाद ही फोन को लाइटनिंग कनेक्टर से चार्ज करें. Apple का कहना है कि आईफोन को पूरी तरह सूखने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है.

कंपनी ने बताया कि यूजर्स को भीगे आईफोन को चार्ज करने से बचना चाहिए. ये भी कहा कि यूजर फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से भी बचें.

ये जानकारी सिर्फ Apple ने ही नहीं जारी की है. Samsung का भी कुछ ऐसा ही कहना है. Samsung ने यहां तक बताया कि इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद भी आपके फोन में पानी रह सकता है. ऐसी स्थिति में फोन को सर्विस सेंटर ले जाएं.

कंपनी ने बताया कि यूजर्स को भीगे आईफोन को चार्ज करने से बचना चाहिए. ये भी कहा कि यूजर फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से भी बचें.

ये जानकारी सिर्फ Apple ने ही नहीं जारी की है. Samsung का भी कुछ ऐसा ही कहना है. Samsung ने यहां तक बताया कि इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद भी आपके फोन में पानी रह सकता है. ऐसी स्थिति में फोन को सर्विस सेंटर ले जाएं.

पानी में छापाक तो हुआ, पर अगर सोडा या पूल वॉटर में फोन गिरा तो

ऐसी स्थिति के लिए Apple और Samsung ने हिदायत दी है कि यूजर्स पहले अपने फोन को साफ पानी से धुलें. इसके बाद साफ कपड़े से उसे सुखाएं. फिर फोन को एयर ड्राई करें. अगर आपका फोन चल जाता है तो आपको बधाई. नहीं चलता है तो कंपनी के दरवाजे पर पहुंच जाइये.

होईकोर्ट में निकली स्टेनोग्राफर की जाॅब, 1 मार्च से बीए पास कैंडिडेट कर सकते हे अप्लाई, सैलरी 81 हजार से अधिक

Related posts

धोनी फिर से बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान, रुतुराज गायकवाड़ पूरे सीजन से बाहर

The Real Diary

kudami samaaj ke aguvaee mein aayojit daharen karam mein jaava geeton se gunjaayamaan hua godda

The Real Diary

छह हफ्ते में तीसरी दुर्घटना, 61 यात्री घायल, आठ गंभीर फिर एक ट्रेन हादसा, दो की मौत

The Real Diary

Leave a Comment