23/06/2026 11:09 PM
Headlineकिशोरगुजरातचुनाव

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी ने द्वारका मंदिर में की पूजा-अर्चना, के बाद देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज ‘सुदर्शन सेतू’ का किया उद्घाटन:-

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी ने द्वारका मंदिर में की पूजा-अर्चना, के बाद देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज ‘सुदर्शन सेतू’ का किया उद्घाटन:-

PM Modi in Gujarat Updates: गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है. यहां पर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने के अलावा वह चार राज्यों में एम्स का भी उद्घाटन करने वाले हैं.

PM Modi in Gujarat: देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज ‘सुदर्शन सेतू’ का हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओखा मुख्य भूमि और बेयट द्वारका को जोड़ने वाले लगभग 2.32 किमी लंबे देश के सबसे लंबे केबल-आधारित पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया

https://x.com/ANI/status/1761589119111553383?s=20

.गुजरात दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने बेयट द्वारका मंदिर में पूजा अर्चना की है. वह दो दिनों के गुजरात दौर पर पहुंचे हैं. आज उनके गुजरात दौरे का आखिरी दिन है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही ओखा मुख्य भूमि और बेयट द्वारका को जोड़ने वाले लगभग 2.32 किमी लंबे देश के सबसे लंबे केबल पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी गुजरात के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन करेंगे. ये एम्स राजकोट में है. इसके साथ ही वह पंजाब के बठिंडा, उत्तर प्रदेश के रायबरेली, पश्चिम बंगाल के कल्याणी और आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में चार अन्य एम्स को भी वर्चुअल माध्यम से समर्पित करेंगे.

पीएम मोदी बेयट द्वारका मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद सुबह 8.25 बजे सुदर्शन सेतु की उद्घाटना करेंगे. ये सेतू ओखा और बेयट द्वारका को कनेक्ट करेगा. सुदर्शन सेतु के दोनों ओर भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सजा हुआ एक फुटपाथ भी है. इसमें फुटपाथ के ऊपरी हिस्से पर सौर पैनल भी लगाए गए हैं, जिससे एक मेगावाट बिजली पैदा होती है.

PM Modi in Gujarat Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (24 फरवरी) को गुजरात के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे हैं. रविवार (25 फरवरी) यानी आज प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य में 52000 करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं. इनमें से ज्यादातर प्रोजेक्ट्स गुजरात के लिए हैं, जबकि कुछ प्रोजेक्ट्स देश के अन्य राज्यों के लिए हैं. पीएम मोदी ने शनिवार रात गुजरात पहुंचने के बाद जामनगर शहर में एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक रोड शो किया. उन्होंने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया.

https://x.com/ANI/status/1761585992853491996?s=20

पीएम मोदी रविवार को द्वारका में बेयट द्वारका मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शन करेंगे, जिसके बाद वह सुबह करीब 8:25 बजे सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री देवभूमि द्वारका जिले में जिस पुल का उद्घाटन करने वाले हैं, वो ओखा और बेट द्वारका के बीच स्थित चार लेन का केबल आधारित पुल है. प्रधानमंत्री रविवार दोपहर राजकोट एम्स जाएंगे और देर शाम रेसकोर्स मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी पुराने एयरपोर्ट से रैली स्थल तक एक किलोमीटर लंबे रोड शो में भी भाग लेंगे.

 

पीएमओ की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, पीएम मोदी देश भर में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा और पर्यटन से संबंधित 52,250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री डिजिटल तरीके से चार अन्य नवनिर्मित एम्स का भी उद्घघाटन करेंगे, जो बठिंडा (पंजाब), रायबरेली (उत्तर प्रदेश), कल्याणी (पश्चिम बंगाल) और मंगलागिरि (आंध्र प्रदेश) में स्थित हैं. 

 

प्रधानमंत्री 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि की बहु विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे, जिसमें स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. इनमें से 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाएं गुजरात के लिए हैं, जबकि बाकी अन्य राज्यों के लिए हैं. इनमें से कुछ योजनाएं लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर घोषित की जा रही है. पीएम मोदी के दौरे का देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं.

Related posts

बिहार में एक और मडर, बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी विधायक के भतीजे को  मरी गोली 

The Real Diary

झारखंड सरकार ने रिजर्व बैंक से ₹1500 करोड़ का लोन मांगा?

The Real Diary

जिसने जगाई जीत की उम्मीद, CSK ने उसी को किया रिटायर्ड आउट, मचा बवाल

The Real Diary

Leave a Comment