04/11/2026 12:05 AM
Headlineकिशोरझारखंड

झारखंड के लोगों को लगा बड़ा झटका, पहले से ज्यादा महंगी हुई बिजली, जान ले नईं दरें और टैरिफ प्लान

झारखंड के लोगों को लगा बड़ा झटका, पहले से ज्यादा महंगी हुई बिजली, जान ले नईं दरें और टैरिफ प्लान

झारखंड में बिजली बहुत महंगी हो गई है. फिक्स चार्ज में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है वहीं शहर और गांव दोनों जगहों पर बिजली पहले से महंगी हुई है.

झारखंड के लोगों को बिजली के लिए अब पहले से अधिक पैसे खर्च करने होंगे. दरअसल राज्य सरकार ने बिजली की दरों में इजाफा कर दिया है जिससे राज्य में बिजली की कीमत बढ़ गई है. JBVNL ने 39.71% टैरिफ में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था लेकिन आयोग ने जांच के बाद टैरिफ को 7.66% बढ़ाया है.

उपभोगता अगर 5 दिनों के अंदर बिल का भुगतान करेंगे तो उनको 2% का लाभ मिलेगा. तय समय पर ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर उपभोक्ता को 1% की राहत मिलेगी जिसकी अधिकतम सीमा 250 रूपए तक रहेगी. बिजली की नई दर 1 मार्च से लागू हो जायगी. डोमेस्टिक (रूरल) 5.80 पूर्व में था जिस पर अब 6.30 प्रति यूनिट की दर से चार्ज लगेगा. फिक्स चार्ज में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है वहीं डोमेस्टिक अर्बन यानी शहर के घरों में उपयोग होने वाली बिजली की दर को 6.30 रुपए से बढ़ाकर 6.65 रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है.

फिक्स चार्ज में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है यानी अब 75 रुपए लगेंगे. डोमेस्टिक (अर्बन) पूर्व में 6.30 रुपए था जो अब 6.65 रुपए हो गया है. फिक्स चार्ज पूर्व की तरह ही 100 रुपया है. कमर्शियल (रूरल) पूर्व में 5.80 रुपए था जो अब 6.10 रुपए हो गया है. फिक्स चार्ज में 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. कमर्शियल (अरबन) पूर्व में 6.15 रुपए प्रति यूनिट था जो अब 6.65. रुपए हो गया है. फिक्स चार्ज में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

किसानों को भी लगा झटका

एग्रीकल्चर की बात करें तो एग्रीकल्चर में जहां पूर्व में ग्राहकों को ₹5 प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज देने पड़ते थे तो अब उसमें 30 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. अब उपभोक्ताओं को 5.30 रुपए देने होंगे. एग्रीकल्चर मीटर चार्ज की भी बढ़ोतरी 10 रुपए की हुई है, जहां अब 40 की जगह ₹50 उपभोक्ताओं को देने होंगे.

कहां मिलेगी राहत

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड आपको बिजली बिल भुगतान पर कुछ छूट देने की भी तैयारी कर रही है. यदि उपभोक्ता 5 दिनों के भीतर बिल का भुगतान करता है तो उसे बिल के भुगतान पर दो प्रतिशत की छूट दी जाएगी. वहीं ऑनलाइन या डिजिटल मोड के माध्यम से तय समय पर भुगतान करने पर पूर्ण बिल की राशि पर एक प्रतिशत की छूट उपभोक्ताओं को दी जाएगी, जिसकी अधिकतम राशि 250 रुपए तक की होगी. बता दे कि बढ़ी हुए बिजली की कीमत 1 मार्च से राज्यभर में लागू हो जाएगी.

 

Related posts

भारतीय नागरिक की मृत्यु: उत्तरी इज़राइल में हमलों में एक भारतीय की मृत्यु, दो अन्य घायल

The Real Diary

वोडाफोन आइडिया के करोडों यूजर्स की बल्ले बल्ले !

The Real Diary

बंगलादेश में स्थिति सामान्य हो, भारत को हर संभव सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए।:-Sanjeev Mahto (AJSU Party)

The Real Diary

Leave a Comment