03/11/2026 11:24 PM
Headlineकिशोरचुनावझारखंड

Lok Sabha Elections: बीजेपी ने झारखंड के लिए जारी  की नया लिस्ट, सीता सोरेन को इस सीट से मिला टिकट

Lok Sabha Elections: बीजेपी ने झारखंड के लिए जारी  की नया लिस्ट, सीता सोरेन को इस सीट से मिला टिकट

Jharkhand Lok Sabha Elections 2024: झारखंड से लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं जिसपर एक-एक कर बीजेपी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है. रविवार को तीन सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर किया गया.

Jharkhand News: बीजेपी ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की. इसमें झारखंड (Jharkhand) की भी तीन सीटें शामिल हैं. हाल ही में बीजेपी ज्वाइन करने वाली सीता सोरेन (Sita Soren) को भी टिकट दिया गया है. सीता सोरेन को दुमका (Dumka) सीट से टिकट दिया गया है. सीता सोरेन जेएमएम संस्थापक शिबू सोरेन (Shibu Soren) की बहू और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की भाभी हैं. जिनके पति का नाम दुर्गा सोलन तो पार्टी के संस्थापक भी माना जाता है JMM के।

सीता फिलहाल झारखंड की जामा सीट से विधायक हैं.और वो जेएमएम की महासचिव भी रह चुकी हैं. सीता सोरेन ने शिबू सोरेन के नाम चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया गया था कि दुर्गा सोरेन के निधन के बाद उन्हें परिवार में अलग-थलग कर दिया गया है जो कि पीड़ादायक है.

सीता ने इस्तीफे में लिखा, ”आपके समक्ष अत्यन्त दुःखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा प्रस्तुत कर रहीं हूं. मेरे पति दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे. उनके निधन के बाद से ही मैं और मेरा परिवार लगातार उपेक्षा का शिकार रहे हैं.

धनबाद से इन्हें मिला टिकट

सीता ने कहा था कि नैतिकता को ध्यान रखते हुए वह विधायक के पद से भी इस्तीफा दे रही हैं क्योंकि वह जेएमएम के टिकट से जामा से विधायक निर्वाचित हुई हैं. उधर, सीता के अलावा बीजेपी ने दो अन्य नामों की घोषणा की है. चतरा से कालीचरण सिंह और धनबाद से ढुलू महतो को टिकट दिया गया है. जो वर्तमान में धनबाद के बाघमारा सीट से विधायक हैं कालीचरण सिंह झारखंड में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं और चतरा क्षेत्र से ही आते हैं. ढुलू महतो बीजेपी विधायक हैं. वह झारखंड की बाघमारा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.

आपको यह लेखा कैसा लगा कमेंट कर कर हमें जरूर बताएं।

Related posts

SL VS IND ; रियान पराग ने भारत को बनाया चैंपियन , बल्ले से नहीं गेंद  से जिताया मैच , सूर्या की  चालाँकि पड़ी श्रीलंका पर भारी

Office User

अब 15 अप्रैल तक करें आवेदन प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) 2025

The Real Diary

हार कर भी झारखंड की राजनीति में हीरो बन गए जयराम महतो 

The Real Diary

Leave a Comment