Headlineकिशोरझारखंडराजनिति

आइपीएल की तर्ज पर हजारीबाग-गिरिडीह लोकसभा में लग रहा है करोड़ों का सट्टा।

आइपीएल की तर्ज पर हजारीबाग-गिरिडीह लोकसभा में लग रहा है करोड़ों का सट्टा।

T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता IPL की तरह हजारीबाग और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में खड़े प्रत्याशियों पर समर्थक करोड़ों रुपये का सट्टा लगा रहे हैं. सूत्रों की माने तो हजारीबाग संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल और भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल पर पार्टी समर्थकों ने सट्टा लगाया है. सबसे हॉट सीट मानी जा रही गिरिडीह संसदीय सीट पर सबसे अधिक सट्टा लग रहा है. सट्टेबाजों के लिए इस सीट को निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो ने गरमा दिया है. लोगों का मानना है कि इस सीट पर जयराम महतो ने राष्ट्रीय पार्टियों को कड़ी टक्कर देकर उनकी नींद उड़ा दी है. इसलिए गिरिडीह सीट पर सबसे अधिक सट्टा लगा रहा है।

संभावना अधिक होता देख उनके पक्ष में करोड़ों रुपये सट्टा लग रहा है. इतनी सट्टा आइपीएल के खिलाड़ियों पर नहीं लगी होगी. शहर के सभी चौक-चौराहों पर सुबह शाम जयराम महतो और चंद्रप्रकाश चौधरी के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना की चर्चा अधिक हो रही है.

सट्टेबाजी का यह आलम है कि जीत-हार को लेकर मंदिर, मसजिद, गिरिजाघरों में मन्नतें मांगी जा रही है. वही दूसरी ओर हजारीबाग लोकसभा में भी जयप्रकाश भाई पटेल और मनीष जायसवाल से अधिक दांव जेबीकेएसएस के प्रत्याशी संजय मेहता पर दांव लग रहा है. जैसे-जैसे वोट गिनती का दिन नजदीक आ रहा है प्रत्याशियों पर उतना ही दांव लगना शुरू हो गया है. तीनों पार्टियों के समर्थक फिलहाल उफान पर है.

Related posts

भारती एंटरप्राइजेज के प्रमुख सुनील भारती मित्तल को किंग ने नाइट की उपाधि दी

The Real Diary

लड़का से लड़की बनते ही संजय बांगर के बेटे को हो गया प्यार VIDEO जारी किया?

The Real Diary

केएल राहुल RCB के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते नजर आयेंगे?

The Real Diary

Leave a Comment