03/11/2026 11:24 PM
Headlineकिशोरन्यूज़महाराष्ट्र

सड़कें बनीं दरिया, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, लोकल की थमी रफ्तार; मुंबई में आफत की बारिश से लोगों में हाहाकार

सड़कें बनीं दरिया, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, लोकल की थमी रफ्तार; मुंबई में आफत की बारिश से लोग हाहाकार।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन हस्त व्यस्त है। सड़कों पर भारी जलभराव है तो रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है। बारिश से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश अब मुसीबत बन गई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार देर रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर जमकर जलभराव हो गया है। जिसके चलते यातायात प्रभावित हो गया। वहीं, शहर की लाइफ-लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा भी बारिश के बाद प्रभावित हो गई है।

मुंबई में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी लोगों के लिए समस्या और बढ़ानी वाली है। IMD ने 8 जुलाई के लिए मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लगातार हो रही बारिश के बाद सेंट्रल लाइन पर ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई है। महाराष्ट्र में कल्याण और कसारा स्टेशन के मध्य भारी बारिश के चलते जलभराव के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन की गई हे, कुछ ट्रेन के समय में बदलाव और कुछ ट्रेन के यात्रा मार्ग को छोटा कर दिया गया है।

https://x.com/AHindinews/status/1810139179462148454

 

आज रद्द रहेगी ये ट्रेन की सेवा

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुंबई मध्य रेलवे ने कई रूटों पर लोकल ट्रेन सेवा को रद्द कर दिया है। बाढ़ के कारण रेल पटरी के तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिसकी वजह से कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

 

महाराष्ट्र: मुंबई डिविजन के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जलभराव के कारण आज निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:

1) 12110 (MMR-CSMT)

2) 11010 (PUNE-CSMT)

3) 12124 (PUNE CSMT DECCAN)

4) 11007 (PUNE-CSMT DECCAN)

5) 12127 (CSMT-PUNE INTERCITY EXP)

https://x.com/AHindinews/status/1810132348111134842

 

सड़कें बन गई समुद्र

भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गाड़ियां जाम मं घंटों फंस रही है। लोगों को अपने दफ्तर से घर जाने के भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, बारिश के बाद मध्य रेलवे के मुताबिक, कई ट्रेन का मार्ग परिवर्तन करके कल्याण-लोनावाला-पुणे-मिराज-लोंडा-मडगांव के रास्ते रवाना किया गया।

Related posts

क्या ऋषभ पंत को खुद पर भी नहीं रहा भरोसा | जित ने ख़ड़े किये सवाल

The Real Diary

अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहे दिग्वेश राठी, फिर लिया BCCI से पंगा?

The Real Diary

ज्योतिषि की नजर में नरेंद्र मोदी के बाद देश की बागडोर कौन संभालेगा?

The Real Diary

Leave a Comment