04/11/2026 12:06 AM
Headlineकिशोरस्पोर्ट्स

आज से भारत के T20 क्रिकेट का नया युग की सुरवात।

आज से भारत के T20 क्रिकेट का नया युग की सुरवात।

नए कोच गंभीर व नए कप्तान सूर्या के साथ श्रीलंका के खिलाफ Champ

मैच का प्रसारण शाम 7 बजे से सोनी नेटवर्क पर

शनिवार से भारत के T20 क्रिकेट का नया युग शुरू होगा, जब टीम इंडिया नए कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। मैच शाम 7 बजे से सोनी नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा। गंभीर बतौर खिलाड़ी दो बार के विश्व कप विजेता हैं जबकि सूर्या इस फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। गंभीर इस सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स को चैम्पियन बनाकर अपनी कोचिंग स्किल साबित कर चुके हैं। हालांकि,

उनके लिए टीम इंडिया के कोचिंग की जिम्मेदारी थोड़ी कठिन रहने वाली है। उनके पूर्ववर्ती राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम पिछले लगभग सभी आईसीसी इवेंट के फाइनल में पहुंची थी और टी20 वर्ल्ड चैम्पियन बनी। वहीं, कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या की जगह सूर्या को तरजीह दी गई जबकि उनके पास कप्तानी का अनुभव काफी कम था। अगला टी 20 वर्ल्ड कप साल 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में है। उस टीम को बनाने के लिए सलेक्टर्स के पास पर्याप्त समय है।

युवा बल्लेबाज शुभमन को श्रीलंका के खिलाफ उपकप्तान बनाया गया है। वे बदलाव के दौर से गुजर रही टीम में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगे। ऐसी ही कोशिश यशस्वी, रिंकू सिंह और रियान पराग की भी होगी। भारत के पास ऑलराउंड विभाग में अक्षर पटेल, हार्दिक, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर होंगे। अर्शदीप व सिराज पल्लेकल की तेज गेंदबाजों को मदद करने वाली पिच का फायदा उठाना चाहेंगे।

 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं  भारतः- सूर्यकुमार (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज। श्रीलंकाः- दिनेश चांडीमल, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडु, बिनुरा फर्नांडो, असिथा फर्नाडौं, दिलशान मदुशंका, मथीश पथिराना, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेलालागे।

Related posts

एसटी वोट में सेंधमारी के चक्कर में कुड़मि से दूर होती भाजपा।

The Real Diary

शेख शाहजहां के घर के बाहर ED ने चिपकिया नोटिस, 29 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया; फरार है TMC नेता

The Real Diary

बांग्‍लादेश से भारत में घुसे घुस्पेठि, पुलिस की नाक के नीचे ‘टेंट सिटी’ बसाकर बनाया काला साम्राज्‍य, राज खुला तो सब सन्‍न हुए

The Real Diary

Leave a Comment